Rechercher dans ce blog

Wednesday, October 27, 2021

सहकारिता से खुलेगा आर्थिक उन्नति का मार्ग - दैनिक जागरण

गिरिडीह : 17 दिसंबर से लखनऊ में होनेवाले सहकार भारती के तीन दिवसीय सम्मेलन को सफल बनाने के संकल्प के साथ यहां मधुबन में पांच प्रांतों की अहम बैठक बुधवार को हुई। इसकी अध्यक्षता सहकार भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय पांचपौर ने की। इस मौके पर संजय पांचपौर ने कहा कि सहकारिता से समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए आर्थिक उन्नति का मार्ग खुलेगा। किसानों की आय दो गुनी तभी होगी जब हम सहकारिता को बढ़ावा देंगे।

बैठक की शुरुआत मां भारती की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर की गई। विषय प्रवेश पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री ने विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी प्रदेशों में हुए अधिवेशन की चर्चा करते हुए कहा कि केवल देश में ओडिशा ही एक ऐसा राज्य है जहां प्रांतीय सम्मेलन नहीं हुआ है। शीघ्र ही वहां सम्मेलन किया जाएगा। उन्होंने लखनऊ में होनेवाले राष्ट्रीय अधिवेशन की चर्चा की। सम्मेलन में सहकारिता मंत्री अमित शाह भी शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि इसमें देशभर से सहकार भारती के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। सम्मेलन को सफल करने के लिए लक्ष्मण महापात्रा और कनकौड़ी पद्मनाभ जैसे राष्ट्रीय स्तर के कई पदाधिकारियों को दायित्व दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष डा. अमरेंद्र पाठक ने मधुबन में इस दूसरी बैठक को लेकर जिले के कार्यकर्ताओं के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। इच्छा है कि अगला राष्ट्रीय अधिवेशन झारखंड में हो। जिलाध्यक्ष चुन्नूकांत ने कहा कि अगर झारखंड में राष्ट्रीय अधिवेशन होता है तो गिरिडीह जिला यही शिखरजी में आतिथि के लिए तैयार रहेगा। बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री लक्ष्मण महापात्रा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री विवेकानंद पात्रा, सिक्किम के प्रदेश अध्यक्ष मंगलजीत राय, बिहार के प्रदेश महामंत्री अंकेश मिश्रा, महिला प्रमुख प्रमिला सिन्हा, बंगाल की महिला प्रमुख नंदनी राय, ओडिशा के प्रदेश महामंत्री कृष्ण बल्लभ साहू, अरुण कुमार जेना जैसे प्रमुख लोग उपस्थित थे।

Edited By: Jagran

Adblock test (Why?)


सहकारिता से खुलेगा आर्थिक उन्नति का मार्ग - दैनिक जागरण
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...