Rechercher dans ce blog

Thursday, October 7, 2021

दादरी-लोहारु मुख्य मार्ग पर वाहन की टक्कर से श्रमिक की मौत - दैनिक जागरण

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : दादरी-लोहारू मुख्यमार्ग पर गांव खेड़ी बूरा के पास वीरवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से एक कामगार श्रमिक की मौत हो गई तथा एक श्रमिक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए रोहतक पीजीआइ रेफर किया गया है। शव का पोस्टमार्टम दादरी के सरकारी अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के गांव आया निवासी करीब 24 वर्षीय श्रीकांत तथा करीब 26 वर्षीय रामलखन कुछ दिन पहले दादरी जिले के गांव खेड़ी बुरा में खेतों से कपास की चुगाई करने के लिए आए थे। वीरवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वे दोनों पैदल खेत में जा रहे थे। इस दौरान जब वे दादरी-लोहारू मुख्यमार्ग को पार कर रहे थे तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में श्रीकांत की मौके पर ही मौत हो गई तथा रामलखन गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने रामलखन को संभाला तथा उपचार के लिए दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआइ रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पाकर दादरी सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए दादरी के सरकारी अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने स्वजनों के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Edited By: Jagran

Adblock test (Why?)


दादरी-लोहारु मुख्य मार्ग पर वाहन की टक्कर से श्रमिक की मौत - दैनिक जागरण
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...