Rechercher dans ce blog

Thursday, October 14, 2021

जर्जर मार्ग पर सफर करना हुआ मुश्किल - Hindustan हिंदी

कालसी ब्लॉक अंतर्गत बडनू, जोशी गांव-भुक्तार मोटर मार्ग लंबे समय से जर्जर हाल है। ऊबड़ खाबड़ मार्ग पर सफर करना ग्रामीणों के लिए मुश्किलों भरा साबित हो रहा है। मार्ग पर हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

इस मार्ग से दातनू, बडनू, जोशी गांव, भुगतार, बिजोऊ, कोफ्टी, गौथान, हमरोऊ गांव की करीब तीन हजार की आबादी आवागमन करती है। ग्रामीणों को तहसील मुख्यालय से जोड़ने वाला एक मात्र मार्ग होने के बावजूद लोक निर्माण विभाग इसके सुधारीकरण के प्रति गंभीर नहीं है। स्थानीय ग्रामीण मुकेश जोशी, गीताराम, माया सिंह, सुरेंद्र चौहान, रणवीर सिंह, विकेश चौहान ने बताया कि मार्ग पर नगदी फसलों को मंडी तक ले जाने के लिए अक्सर रात में सफर करना पड़ता है। ऊबड़ खाबड़ मार्ग पर रात का सफर खतरों भरा साबित होता है। लोनिवि अधिकारियों से लेकर जन प्रतिनिधियों तक कई बार मार्ग के सुधारीकरण की गुहार लगाई जा चुकी है, बावजूद इसके विभाग कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। उधर, लोनिवि साहिया के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने बताया कि एसडीओ को मार्ग का भौतिक निरीक्षण करने सुधारीकरण के लिए आकलन तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

संबंधित खबरें

Adblock test (Why?)


जर्जर मार्ग पर सफर करना हुआ मुश्किल - Hindustan हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...