Rechercher dans ce blog

Thursday, October 7, 2021

शिवपुरीः बिजरौनी मार्ग पर मिले दो अज्ञात शव, हत्या कर लाश फेंकने की आशंका - Nai Dunia

Publish Date: | Thu, 07 Oct 2021 04:02 AM (IST)

शिवपुरी। नईदुनिया प्रतिनिधि

इंदार थाना क्षेत्र में बिजरौनी मार्ग पर बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक एवं महिला का शव मिला है। स्थानीय लोगों ने जब शव देखे तो तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शवों को पीएम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला लग रहा है क्योंकि मृतकों के शरीर पर चोट के निशान हैं। साथ ही उनका आधा शरीर सड़क पर है और सड़क किनारे है। पुलिस का अनुमान है कि शवों को सड़क पर फेंका गया है जिससे लगे कि हादसे में इनकी मौत हुई है। खबर लिखे जाने तक शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

जानकारी के अनुसार कोलारस अनुविभाग के इंदार थाना क्षेत्र में खतौरा बिजरौनी मार्ग पर आज सुबह दो शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह जब ग्रामीण दैनिक कार्यों के लिए मार्ग से गुजर रहे थे कि तभी उनकी नजर सड़क किनारे शवों पर पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों से पूछताछ कर शिनाख्ती का प्रयास किया, लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई। इसके बाद आसपास के गांव वालों को भी बुलाया गया, जिससे शायद मृतकों की शिनाख्त हो सके। हालांकि कोई भी पहचान नहीं कर सका है। मृतक युवक के मुंह के पास खून पड़ा हुआ है, जबकि महिला ग्रामीण परिधान में है। पुलिस सड़क हादसे सहित अन्य तमाम एंगल पर जांच में जुट गई है। साथ ही समीप के किसी थाने में महिला पुरूष की गुमशुदगी तो दर्ज नहीं हुई है, इसका भी पता लगाया जा रहा है। महिला के हाथ पर खरौंच के निशान हैं। महिला और पुरूष की उम्र 25 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। सर्वप्रथम पुलिस शवों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच चुकी हैं। शवों की पहचान और पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होने की संभावना जताई जा रही है। इंदार थाना प्रभारी के अनुसार यह शव किसी दूसरे क्षेत्र के भी हो सकते हैं इसलिए इनकी शिनाख्त में परेशानी आ रही है।

Posted By: Nai Dunia News Network

NaiDunia Local
NaiDunia Local

Adblock test (Why?)


शिवपुरीः बिजरौनी मार्ग पर मिले दो अज्ञात शव, हत्या कर लाश फेंकने की आशंका - Nai Dunia
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...