Rechercher dans ce blog

Wednesday, November 17, 2021

14 करोड़ की लागत से बनेगा पचनद मार्ग, बजट स्वीकृत - दैनिक जागरण

जागरण संवाददाता, उरई: पचनद तक पहुंचने का सफर और सुगम हो जाएगा। शासन ने पचनद मार्ग के निर्माण को स्वीकृति दे दी है। 14 करोड़ 81 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण किया जाएगा।

पचनदा मार्ग (ऊमरी-पतराही-जगम्मनपुर से कंजौसा) के चौड़ीकरण एवं सु²ढ़ीकरण कार्य के लिए 14 करोड़ 81 लाख 40 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में प्रमुख अन्य जिला मार्ग के सु²ढ़ीकरण, चौड़ीकरण योजनान्तर्ग पचनदा मार्ग का चयन किया गया है। चौड़ीकरण एवं सु²ढ़ीकरण कार्य हेतु 14 करोड़ 81 लाख 40 हजार की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति शासन द्वारा प्रदान की गई है। इस कार्य के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 में तीन करोड़ 70 लाख की धनराशि अवमुक्त भी की गयी है। शासनादेश जारी कर दिया गया है। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि यह भी स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं कि कार्य की विशिष्टियां, मानक व गुणवत्ता की जिम्मेदारी एवं कार्य को ससमय पूर्ण कराया जाना संबंधित विभाग द्वारा सुनिश्चित किया जाय।

संविदा कर्मियों का धरना आज

कालपी: सात सूत्रीय मांगों को लेकर विद्युत विभाग के संविदा कर्मी लाइनमैन 18 नवंबर को कार्य बहिष्कार कर सब स्टेशनों पर धरना देंगे। यह जानकारी विद्युत विभाग के संविदा कर्मी लाइनमैन दिलीप कुमार ने दी। संस

मंडी फैली रहती गंदगी

जालौन : नगर की सब्जी मंडी व गल्ला मंडी परिसर में इस समय गंदगी ही गंदगी दिखाई दे रही है। मंडी में फैली गंदगी के कारण मंडी में गंदे व आवारा जानवर हर समय घूमते रहते हैं। व्यापारियों ने मंडी सचिव से मांग की है कि मंडी में नियमित सफाई के लिए ठेकेदार को निर्देशित किया जाए। संस

मौरंग लदे ट्रक पकड़े

कालपी : बुधवार को उप जिलाधिकारी कृष्ण कुमार सिंह ने हाइवे पर चेकिग अभियान चलाया जिसमें हाईवे पर अवैध मौरंग से भरे तीन ओवरलोड ट्रकों को पकड़ लिया तथा पुलिस अभिरक्षा में उन्हें गल्ला मंडी परिसर में खड़ा कराकर खनन व आरटीओ विभाग को सूचना दे दी है। संस

Edited By: Jagran

Adblock test (Why?)


14 करोड़ की लागत से बनेगा पचनद मार्ग, बजट स्वीकृत - दैनिक जागरण
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...