Rechercher dans ce blog

Thursday, November 4, 2021

दिल्ली-चंडीगढ़ मार्ग पर चलाई 20 विशेष बसें - अमर उजाला

ख़बर सुनें

संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। दीपावली पर घर जा रहे यात्रियों को भटकना न पड़े इसके लिए करनाल डिपो ने बुधवार को दिल्ली-चंडीगढ़ मार्ग पर 20 विशेष बसें चलाई हैं जो रात को भी चलेंगी। करनाल-शामली मार्ग पर 18 तथा चंडीगढ़ मार्ग पर 23 फेरे लगाए गए। धनतेरस पर डिपो ने रिकार्ड तोड़ कमाई की। जिससे राजस्व 14 लाख रुपये से ऊपर रहा, क्योंकि इस दिन पुलिस पद की परीक्षा और दीपावली पर घर जाने वाले यात्रियों की भी भीड़ थी। सामान्य दिनों में डिपो का राजस्व रोजाना 10 से 11 लाख रुपये तक रहता है।
हालांकि स्थानीय मार्गों के लिए बुधवार को सवारियां कम रहीं। जिस कारण बहुत बसें खड़ी रहीं। यही स्थिति निजी परिवहन समिति की भी देखने को मिली। प्राइवेट बसें महिला आश्रम कांप्लेक्स व एनडीआरआई रोड पर सड़क किनारे खड़ी दिखाई दीं। हालांकि रोडवेज पर सुरक्षा व्यवस्था नजर नहीं आई।
बुधवार को 110 बसें विभिन्न मार्गोें पर चलाई गईं। सुबह यात्रियों की काफी संख्या रही लेकिन बाद में बसे अड्डा खाली नजर आया। शामली व चंडीगढ़ मार्ग के लिए भी काफी यात्री उपलब्ध रहे और बसों की कमी नहीं रही। शामली रूट पर 18 चक्कर लगाए गए। जीटी रोड पर रात को बसे सेवा जारी रहेगी ताकि यात्री समय पर दीपावली पूजन पर घर पहुंच सकें।
-गोपाल कृष्ण, ड्यूटी इंस्पेक्टर, करनाल रोडवेज डिपो

Adblock test (Why?)


दिल्ली-चंडीगढ़ मार्ग पर चलाई 20 विशेष बसें - अमर उजाला
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...