Rechercher dans ce blog

Sunday, November 21, 2021

मार्ग दुर्घटनाओं में छह घायल, दो गंभीर - Hindustan हिंदी

आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के नंदाव मोड़ के पास हुई मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। इसके साथ ही अहरौला थाना क्षेत्र में हुई मार्ग दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों का मंडलीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। डॉक्टर दो लोगों की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बेलउ गांव निवासी 40 वर्षीय नागेन्द्र पुत्र नंदलाल, 38 वर्षीय जशवंत पुत्र प्यारेलाल और 22 वर्षीय आकाश शनिवार को फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के असाढा गांव में निमंत्रण में गए थे। तीनों लोग एक बाइक से रात में घर लौट रहे थे। गंभीरपुर थाना अंतर्गत नंदाव मोड़ के पास पहुंचते ही सामने से आ रही पिकअप ने धक्का मार दिया। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय उपचार के बाद तीनों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यशवंत की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया। इसके साथ ही अहरौला थाना क्षेत्र के पश्चिम पट्टी गांव निवासी 28 वर्षीय नरेंद्र पुत्र ताडकेश्वर अपनी पत्नी आरती के साथ बाइक से शनिवार की शाम को शाहपुर स्थित ससुराल जा रहा था। रास्ते में भैरोपुर गांव के पास बुआ धनदेई से मुलाकात हो गई। तीनो लोग बाइक से जाने लगे। कुछ दूर आगे जाने के बाद सामने से आ रहे चार पहिया वाहन ने धक्का मार दिया। जिससे तीनो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने धनदेई की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया।

Adblock test (Why?)


मार्ग दुर्घटनाओं में छह घायल, दो गंभीर - Hindustan हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...