Rechercher dans ce blog

Friday, November 5, 2021

Jammu Kashmir Weather : कश्मीर के कई इलाकों में बर्फबारी शुरू, बांडीपोरा-गुरेज मार्ग भी हुआ बंद - दैनिक जागरण

जम्मू, जेएनएन : मौसम विभाग के कहने अनुसार कश्मीर संभाग के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है। जिला कुपवाड़ा के मच्छिल और बांडीपोरा के गुरेज सेक्टर में सुबह से जारी बर्फबारी के कारण कई मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गए हैं। तुलैल बांडीपोरा में भी बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे नीचे जाना शुरू हो गया है। सुबह व शाम के समय ठंड अपनी अपना प्रभाव दिखाना शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने आज से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई इलाकों में बारिश व बर्फबारी होने की संभावना पहले ही जाहिर कर दी थी। 

मौसम विभाग के अधिकारियों ने इस संभावना के साथ ये चेतावनी भी दी थी कि जम्मू-श्रीनगर या फिर श्रीनगर से लेह की तरफ जाने वाले वाहन चालक विशेष ध्यान रखें। बारिश व बर्फबारी की वजह से इन मार्गाें पर आवाजाही में बाधा पैदा हो सकती है। यदि आवश्यक न हो तो पहाड़ी सफर से परहेज करें। एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर को प्रभावित कर रहा है। इसकी वजह से आज जम्मू के ऊंचाई वाले इलाकों व कश्मीर के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। हालांकि जम्मू के मैदानी इलाकों में मौसम साफ ही रहेगा। इसका सबसे ज्यादा असर उत्तरी कश्मीर के कुछ हिस्सों पर पड़ेगा। जम्मू क्षेत्र में मौसम बेशक शुष्क रहेगा परंतु पहाड़ी इलाकों पर होने वाली बारिश व बर्फबारी की वजह से यहां के तापमान में भी पड़ेगा। ठंड बढ़ेगी।

आज सुबह शुरू हुई कुपवाड़ा और बांडीपोरा के कई मार्ग बर्फबारी के बाद वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि अभी भी हल्की बर्फबारी हो रही है। बर्फ की परत मोटी हो रही है। बर्फबारी बंद होने के बाद ही इसे हटाने का काम शुरू किया जाएगा। फिलहाल लोगों को पहाड़ी इलाकों की तरह जाने से रोक दिया गया है। वहीं ट्रैफिक विभाग जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर भी नजर बनाए हुए है। यदि बारिश होती है तो इस मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार जम्मू का अधिकतम तापमान कल के मुकाबले तीन डिग्री सेल्सियस गिरा है। दिन का अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल का अधिकतम तापमान 21.0, न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 18.3, न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं श्रीनगर का अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। काजीगुंड का अधिकतम तापमान 16.4, न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम का अधिकतम तापमान 15.0, न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। कुपवाड़ा का अधिकतम तापमान 19.4 जबकि न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुकरनाग का अधिकतम तापमान 15.6, न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

Adblock test (Why?)


Jammu Kashmir Weather : कश्मीर के कई इलाकों में बर्फबारी शुरू, बांडीपोरा-गुरेज मार्ग भी हुआ बंद - दैनिक जागरण
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...