Rechercher dans ce blog

Wednesday, November 17, 2021

मार्ग में झाड़ियों से हो रही परेशानी - Nai Dunia

Publish Date: | Wed, 17 Nov 2021 05:36 PM (IST)

पिपल्याबुजुर्ग। ग्राम के निकट से गुजर रही नर्मदा नहर के मार्ग पर बबूल की झाड़ियां हो जाने किसानों को आवागमन में परेशानी हो रही है। मार्ग से लगभग 40 किसान परिवार प्रतिदिन गुजरते हैं। मार्ग पर दोनों ओर झाड़ियां हो जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। किसान रवि सिन्हा व गोपाल सिन्हा ने बताया कि मार्ग पर बबूल की झाड़ियां परेशानी का सबब बनी हुई है। झाड़ियों नियमित कटाई होना जरूरी है। विशेषकर रात में दुर्घटना का भय बना रहता है। मार्ग से प्रतिदिन गुजरने वाले ओम परमार, लखन परमार व महेंद्र सिन्हा ने बताया कि नहरों से सिंचाई के साधनों में वृद्धि हुई है, वहीं नहरों के आसपास रखरखाव न होने से बेतरतीब झाड़ियां उग आई है। किसानों ने झाड़ियों को काटकर रास्ते को सुगम करने की मांग की है।

सड़क पर गड्ढे में फंसी कार

-17केएचआर-04-कतरगांव-बलवाड़ा सड़क पर गड्ढे में फंसी कार। -नईदुनिया

करही/पाडल्या। कतरगांव-बलवाड़ा सड़क निर्माण के दौरान कई स्थानों में अधूरा काम छोड़ दिया गया है। साइन बोर्ड भी नहीं लगाए गए हैं। अधूरे निर्माण और गड्ढों में कई बार वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। बुधवार को मार्ग के गड्ढे में एक कार फंस गई। कार में बैठी महिलाओं ने बताया कि गड्ढे में कार का पहिया फंसने से वे घबरा गए। बच्चे को लेकर नीचे उतरे। स्थानीय लोगों की मदद से कार गड्ढे से निकाली गई। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क निर्माण करने की मांग की है।

सुशीलादेवी शुक्ला का निधन

(कृपया खबर को गैलरी या अन्य जगह नीचे की ओर लगाएं)

सनावद। सेवानिवृत्त एसडीओपी दीपक शुक्ला की मां 86 वर्षीय सुशीलादेवी शुक्ला का निधन हो गया। अंतिम संस्कार नर्मदा तट पर किया गया। नागरिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Posted By: Nai Dunia News Network

NaiDunia Local
NaiDunia Local

Adblock test (Why?)


मार्ग में झाड़ियों से हो रही परेशानी - Nai Dunia
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...