Rechercher dans ce blog

Tuesday, November 16, 2021

करतार सिंह के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत : सरयू राय - दैनिक जागरण

जासं, जमशेदपुर : सामाजिक संस्था नमन के तत्वावधान में मंगलवार को साकची में शहीद-ए-आजम करतार सिंह सराभा की पुण्यतिथि के अवसर पर महिलाएं, सैकड़ों कार्यकर्ता एवं कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

विधायक सरयू राय ने कहा कि भारत माता के अमर सपूत क्रांतिकारी करतार सिंह सराभा प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक थे। उन्हें अपने शौर्य, साहस, त्याग एवं बलिदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि करतार सिंह के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत है। नमन संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि करतार सिंह सराभा क्रांतिकारी आदर्शवाद को एक नई दिशा देने वाले अग्रदूत थे। करतार सिंह सराभा जैसे क्रांतिकारी क्रांति की एक नई परिभाषा दे गए।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह, कुलविदर सिंह पन्नू, सुरजीत सिंह चित्ते, सुखविदर सिंह राजू, त्रिलोक सिंह, गुरजीत सिंह शंटी, हरजिदर सिंह निक्के, सुखविदर सिंह निक्कू सहित अन्य उपस्थित थे।

गांधीवादी विचारक स्व. सुरेंद्रनाथ पांडेय की 17वीं पुण्यतिथि पर केबल टाउन स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। बाराद्वारी स्थित चेशायर होम में जरूरतमंदों के बीच फूड पैकेट्स, मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया गया। तत्पश्चात प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। मौके पर उनकी पत्नी शैल देवी, झारखंड प्रदेश असंगठित मजदूर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शैलेश पांडेय, केबुल यूनियन के महामंत्री यूके शर्मा, इंटक नेता अवधेश सिंह, आशुतोष सिंह, राजा सिंह राजपूत, शिवशंकर तिवारी, राज पांडेय, हरीष पांडेय, कौशल कुमार, सौरभ चौधरी, संध्या पांडेय, शैलेश शर्मा, दीपक दलपत, सुधीर कुमार, अजीत महतो सहित आदि मौजूद थे।

Edited By: Jagran

Adblock test (Why?)


करतार सिंह के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत : सरयू राय - दैनिक जागरण
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...