Publish Date: | Sun, 14 Nov 2021 08:57 AM (IST)
PM Modi Bhopal Visit: भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। सोमवार को भेल के जंबूरी मैदान पर आयोजित जनजातीय गौरव सम्मेलन और रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकार्पण किए जाने कार्यक्रम के चलते जिला प्रशासन के निर्देश पर भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) ने सोमवार को सिटी बसों के मार्ग परिवर्तित किए हैं। एक दर्जन से अधिक मार्गों में बदलाव किया है। बीसीएलएल के प्रवक्ता संजय सोनी ने बताया कि यात्री परेशान न हो, इसलिए मार्गों में परिवर्तन किया है। बाकी सोमवार को स्थिति देखते कुछ आपातकालीन बदलाव भी किए जा सकते हैं। फिलहाल परिवर्तित मार्ग इस प्रकार हैं -
बस मार्ग नंबर- वर्तमान मार्ग- परिवर्तित मार्ग
115 - अयोध्या नगर से गांधी नगर- गांधी नगर से रंगमहल तक ही चलेगी।
208 - लालघाटी से कोकता बायापास- गांधी नगर से प्रभात चौराहे तक ही संचालित होगी।
304 - रंगमहल से अयोध्या नगर- यह बस नहीं चलेगी
304 - नादरा बस स्टैंड से नीलबड़- इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है
306 - हलालपुर बस स्टैंड से एम्स- हलालपुर से रत्नागिरी बायपास तक ही जाएंगी।
307- गणेश मंदिर नाका से ओरिंटयल कॉलेज- ये बस नहीं चलेगी।
309- आधारशिला से बायपास- करोंद से वल्लभ भवन तक बस संचालित होगी।
एसआर-दो - नेहरू नगर से कृष्णा हाइट्स- कृष्णा हाइट्स से बीएसएस कॉलेज तक।
एसआर-चार- करोंद चौराहे से बैरागढ़ चीचली- कोई बदलाव नहीं किया गया है।
एसआर-पांच विद्यासागर कॉलेज से चिरायु अस्पताल-चिरायु से बल्लभ भवन तक।
एसआर-एक - कोच फैक्ट्री से बैरागढ़ चीचली- बैरागढ़ चीचली से प्रभात चौराहा और कोच फैक्ट्री से प्रभात चौराहा।
टीआर-एक - आकृति ईको सिटी से चिरायु अस्पताल- भाजपा कार्यालय से बोर्ड आफिस तक बसें चलती थीं, जो व्यापमं चौराहे से सात नंबर तक चलेंगी।
टीआर-चार बी - गांधी नगर से वर्धमान- व्यापमं चौराहे से वाबड़िया कला ब्रिज होते हुए निर्धारित मार्ग पर बसें चलेंगी। बोर्ड आफिस होते हुए बागसेवनियां नहीं चलेंगी।
Posted By: Ravindra Soni
PM Modi Bhopal Visit: सोमवार को परिवर्तित रहेगा सिटी बसों का मार्ग, जानिए कौन-सी बस कहां तक और किस मार्ग से जाएगी - Nai Dunia
Read More


No comments:
Post a Comment