Rechercher dans ce blog

Friday, March 19, 2021

मुख्य बाजार से मंडी मार्ग पर अतिक्रमण से जनता परेशान - Nai Dunia

Publish Date: | Fri, 19 Mar 2021 08:46 PM (IST)

जामनेर। नवदुनिया न्यूज

राघौगढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत जामनेर के वाशिंदों के साथ आमजन लंबे समय से मुख्य बाजार से लेकर मंडी मार्ग पर अतिक्रमण के चलते परेशान हैं, लेकिन प्रशासन के सुध न लेने से स्थिति दयनीय होती जा रही है। अगर देखा जाए, तो मुख्य सड़क पर दुकानदार ने अपना दुकान का सामान रखकर अतिक्रमण कर रखा है। वहीं दबंगों ने मंडी मार्ग पर घंटियां रखकर कब्जा कर रखा है, तो लोगों ने पक्की दुकानें भी बना रखी हैं और इसी मार्ग पर मसालों के साथ अन्य हाथठेले वालों ने कब्जा कर रखा है।

अतिक्रमण की वजह से मुख्य बाजार से लेकर मंडी मार्ग की व्यवस्था बेहद खस्ता हो रही है। ग्राम के कल्लू यादव, निक्की राजपूत, रफीक अहमद अंसारी के साथ लोगों का कहना है कि जामनेर कस्बे के मुख्य बाजार की व्यवस्था सालों से बिगड़ी पड़ी है, लेकिन व्यवस्था को दुरुस्त कराने समय-समय पर पुलिस व प्रशासन के साथ जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जाता है। इसके बाद भी अनदेखी के कारण ग्रामवासियों के साथ आमजन को समस्या उठानी पड़ती है। जब इस मार्ग से अधिकारी या जनप्रतिनिधि गुजरता है, तभी बाजार की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाता है। इसके बाद हालत जस की तस हो जाती है। हाट बाजार के दिन लोगों को पैदल खरीदारी करने में चोटिल होना पड़ता है। वाहन मालिक कहीं भी अपना चार पहिया, दोपहिया व ओवरलोड वाहन बाजार मंडी मार्ग पर अपनी मर्जी से खड़ा कर देता है, जिससे जाम के हालात बनते हैं। वहीं इस समय मंडी में बंपर आवक होने से ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ अन्य वाहनों की भरमार बनी हुई है। इससे वाहनों को आवागमन में दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। वहीं जाम लगने से घंटों तक परेशानी उठानी पड़ती है। मंडी मार्ग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र होने से मरीजों को भी अस्पताल तक पहुंचने में दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। इसी मार्ग पर मंडी में सब्जी की दुकानें लगाई जाती हैं, जिससे इस मार्ग पर लोगों की खासी भीड़ भाड़ रहती है। अभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है, लेकिन इस मार्ग पर भीड़ होने से लोग परेशानी उठाते हुए वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे हैं।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Show More Tags

Let's block ads! (Why?)


मुख्य बाजार से मंडी मार्ग पर अतिक्रमण से जनता परेशान - Nai Dunia
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...