Rechercher dans ce blog

Wednesday, April 14, 2021

बारालाचा दर्रे में भारी हिमस्खलन से बंद हुआ लेह मार्ग - दैनिक जागरण

जसवंत ठाकुर, मनाली। बारालाचा दर्रे में भारी हिमस्खलन हुआ है जिससे सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मनाली लेह मार्ग पर ट्रैफिक सुचारू होने से पहले ही बाधित हो गई है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीम सुबह से ही हिमस्खलन को हटाने में जुट गई है।

मंगलवार शाम को लेह मार्ग बहाली का समाचार सुनते ही कुल्लू मनाली व लाहुल में फंसे लेह लद्दाख के लोगों सहित मजदूरों व वाहन चालक खुश हो उठे थे। सभी ने लेह जाने की तैयारी भी कर ली थी और आह सुबह से ही दारचा पहुंचना शुरू कर दिया था। लेकिन दारचा पहुंचते ही उन्हें मार्ग बाधित होने की जानकारी मिली जिससे उनकी मायूसी बढ़ गई।

बारालाचा के समीप सुरजताल में हुआ हिमस्खलन

बीआरओ ने मंगलवार शाम को बारालाचा दर्रे के दोनों छोर जोड़कर मनाली लेह मार्ग बहाल कर दिया था। मार्ग बहाली होती देख लाहुल स्पीति पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था की तैयारी भी कर दी थी। बुधवार सुबह सुरजताल में पास भारी हिमस्खलन हो गया। बर्फ के साथ मिट्टी पत्थर भी सड़क पर आ गिरे इससे सड़क फिर से बाधित हो गई।

सड़क बहाली में सुबह से जुट गई है बीआरओ की टीम

हिमस्खलन को हटाने के लिए जिनजिंगबार बार से बीआरओ की टीम सुबह ही सुरजताल पहुंच गई है। बीआरओ ने लेह मार्ग को सुचारू रखने के लिए दारचा सहित जिनजिंगबार व सरचू में अस्थाई कैंप स्थापित किए हैं। बीआरओ कमांडर कर्नल उमा शंकर ने बताया कि सुबह के समय सुरजताल में भारी हिमस्खलन हुआ है। बीआरओ की टीम सड़क बहाली में जुटी हुई है। शाम तक मार्ग बहाल होने के प्रयास किए जा रहे हैं।

हर दो घंटे बाद सोशल मीडिया में जानकारी दे रही पुलिस

लाहुल स्पीति के पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा सोशल मीडिया में हर दो घण्टे बाद मनाली लेह मार्ग की जानकारी सांझा कर रहे हैं। पुलिस की सतर्कता से वाहन सुरजताल नहीं पहुंच पाए। पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली तो उन्होंने किसी भी वाहन को दारचा से आगे नहीं भेजा। एसपी ने सोशल मीडिया द्वारा सभी वाहन चालकों से आग्रह किया कि वो दारचा से बापस लौट जाएं। उन्होंने कहा कि आज शाम मार्ग बहाली की उम्मीद है। इसलिए अब वीरवार को ही लोग लेह का रूख करें।

Indian T20 League

शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप

kumbh-mela-2021

Let's block ads! (Why?)


बारालाचा दर्रे में भारी हिमस्खलन से बंद हुआ लेह मार्ग - दैनिक जागरण
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...