न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 19 May 2021 09:55 PM IST
सार
बताया गया कि सभी जवान जिले के कवाल गांव की अस्थाई जेल से ड्यूटी पूरी कर जानसठ लौट रहे थे कि रास्ते में पीएसी वाहन को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : amar ujala
ख़बर सुनें
विस्तार
जानकारी के अनुसार सभी जवान कवाल गांव की अस्थाई जेल से ड्यूटी पूरी कर देर रात पीएसी वाहन में सवार होकर जानसठ जा रहे थे। इसी बीच पानीप- खटीमा मार्ग पर ट्रक की टक्कर लगने से हादसा हो गया। हादसे में जहां पीएसी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया वहीं चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने चारों घायल जवानों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार तीन जवानों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि चिकित्सकों के मुताबिक एक जवान को मामूली चोट लगी है।
मुजफ्फरनगर : पानीपत-खटीमा मार्ग पर दुर्घटना का शिकार हुआ पीएसी वाहन, चार जवान घायल, तीन गंभीर - अमर उजाला
Read More
No comments:
Post a Comment