Rechercher dans ce blog

Wednesday, May 19, 2021

देवनगर- बम्होरी मार्ग खस्ताहाल, सड़क पर जगह-जगह हुए गड्ढे - Nai Dunia

Publish Date: | Wed, 19 May 2021 08:43 PM (IST)

देवनगर। नवदुनिया न्यूज

देवनगर से बम्होरी मार्ग की हालत खस्ताहाल है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। बम्होरी मार्ग से देवनगर होकर बसें सिलवानी, देवरी व जबलपुर के लिए भी जाती हैं। इस मार्ग पर काफी संख्या में लोगों का आवागमन होने के बावजूद लोक निर्माण विभाग की ओर से कई वर्ष से मरम्मतीकरण नहीं कराया गया है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका बनी रहती है। सड़क खराब होने के कारण अक्सर इस मार्ग पर हादसे होते रहते हैं। पिछले साल भी कोरोना लॉकडाउन लगने के कारण इस मार्ग की मरम्मत बारिश से पूर्व नहीं हो सकी थी। इस बार भी कोरोना कर्फ्यू लगा हुआ है। बारिश से पहले मरम्मत हो जाए तो वाहन चालकों को राहत मिलेगी। यदि मरम्मत नहीं की गई तो बारिश में वाहनों के आवागमन में भारी परेशानी होगी। बसों, ट्रकों व चार पहिया वाहनों के अलावा दो पहिया वाहन भी अधिक संख्या में चलते हैं। देवरी, सिलवानी से बम्होरी होकर देवनगर तक का आवागमन कम दूरी का रहता है। जबकि सुल्तानपुर, बाड़ी, बरेली मार्ग से देवरी व सिलवानी की यात्रा ज्यादा दूरी की होती है। अधिकांश लोग देवरी से सिलवानी, बम्होरी होकर देवनगर के लिए आवागमन करते हैं। लोगों को बम्होरी मार्ग पर कम यातायात का भी लाभ मिलता है। जबलपुर के लिए जाने वाले अधिकांश वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग-12 से बाड़ी-बरेली होकर निकलते हैं। बम्होरी मार्ग से यात्री वाहन कम आवागमन करते हैं। इसलिए कई लोग जो अपने निजी वाहनों से देवरी व जबलपुर के लिए आवागमन करते हैं वे देवनगर से बम्होरी मार्ग का उपयोग करते हैं। स्थानीय रहवासियों की ओर से कई बाद लोक निर्माण विभाग व प्रशासन से बम्होरी मार्ग के पुनर्निर्माण की मांग की गई है।

--

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Show More Tags

Adblock test (Why?)


देवनगर- बम्होरी मार्ग खस्ताहाल, सड़क पर जगह-जगह हुए गड्ढे - Nai Dunia
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...