Rechercher dans ce blog

Thursday, June 3, 2021

साहिया समाल्टा मोटर मार्ग जर्जर हाल - Hindustan हिंदी

सहिया समाल्टा मोटर मार्ग दो वर्षों से खस्ता हाल स्थिति में है। मार्ग पर जगह जगह गड्ढे बने हुए हैं। सड़क की पूरी पेंटिंग उखड़ी हुई है। इससे मार्ग पर आवागमन करने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

सहिया समाल्टा मोटर मार्ग से करीब 2 दर्जन से भी अधिक गांव जुड़े हैं। दिन रात इसी मार्ग से होकर सफर करना पड़ता है। दो पहिया वाहनों से सफर करना लोगों के लिए मुश्किलों भरा होता है। पेंटिंग उखड़ने से जगह जगह बने गड्ढों पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इससे लोग आये दिन चोटिल होते रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लोनिवि सहिया को कई बार मार्ग की मरम्मत करने व मार्ग का डामरीकरण करने की मांग की गयी। लेकिन विभाग ने अब तक कोई ध्यान नहीं दिया है। स्थानीय ग्रामीण अनिल तोमर, सुरेन्द्र चौहान, जनक सिंह, भगत सिंह, बलबीर राठौर, संजय चौहान, रणवीर चौहान, गोपाल तोमर, सुल्तान सिंह आदि का कहना है कि दो साल से सड़क की हालत बहुत खराब है। मार्ग पर सैकड़ों वाहन दिनरात गुजरते हैं। लगातार मार्ग पर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। लेकिन विभाग मार्ग का सुधारीकरण करने को तैयार नहीं है। अधिशासी अभियंता लोनिवि साहिया डीपी सिंह का कहना है कि शासन स्तर पर डामरीकरण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही पैसा स्वकृति होने वाला है, जिसके बाद डामरीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा।

Adblock test (Why?)


साहिया समाल्टा मोटर मार्ग जर्जर हाल - Hindustan हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...