Rechercher dans ce blog

Friday, June 18, 2021

स्कूल पहुंच मार्ग जर्जर, राहगीर हो रहे परेशान - Nai Dunia

Publish Date: | Sat, 19 Jun 2021 12:49 AM (IST)

लोनारा (नईदुनिया न्यूज)। सेगांव मार्ग से हायर सेकंडरी स्कूल तक सड़क जर्जर हो गई है। इससे राहगीरों और किसानों को परेशानी हो रही है। हायर सेकंडरी व कन्या हाई स्कूल के विद्यार्थियों को बारिश के दिनों में ज्यादा परेशानी होती है।

रहवासी रामेश्वर नारायण, दशरथ वर्मा, पंडरी कर्मा आदि ने बताया कि मार्ग के गड्ढे दिनों दिन बड़े होते जा रहे हैं। दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इसी मार्ग पर उप स्वास्थ्य केंद्र होने से भी मरीजों को भी परेशानी होती है। डेढ़ वर्ष पूर्व हायर सेकंडरी स्कूल में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित हुआ था। उसमें तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री सज्जन वर्मा, विधायक रवि जोशी, कलेक्टर आदि आए थे। जब ग्रामीणों व विद्यार्थियों ने इस समस्या से अवगत कराया था। आश्वासन के बावजूद अभी तक कोई प्रयास नहीं हुए। शिविर में अधिकारियों की उपस्थिति को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने तत्काल मार्ग पर गिट्टी मुरम डालकर लीपापोती कर ली गई थी। वर्तमान में डोंगरगांव से लोनारा, सेगांव मार्ग का डामरीकरण कार्य चल रहा है। परंतु इस एक किलोमीटर के मार्ग की कोई सुध लेने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों में इसके प्रति प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है। छात्र शिवम मुकाती, आदित्य मुकाती, रचित पटेल आदि ने बताया कि जल्द सड़क निर्माण नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे।

यूरिया नहीं मिलने से किसान हो रहे परेशान

नांद्रा (नईदुनिया न्यूज)। आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के कार्यक्षेत्र गोगावां, नांद्रा, पथराड व धरगांव केंद्रों पर दो सप्ताह से यूरिया नहीं मिल रहा है। इससे किसान परेशान हो रहे हैं। किसानों ने बताया कि अप्रैल में किसानों को डीएपी खाद 1700 रुपये प्रति बैग व 12ः32ः16 खाद 1800 रुपये प्रति बैग दिया गया था। जबकि केंद्र सरकार द्वारा डीएपी खाद का भाव पूर्व अनुसार किया गया है। लेकिन किसानों के ऋण खाते से अंतर की राशि कम नहीं की गई। जिनसे किसानों की स्वीकृत साख सीमा बंद हो गई। किसान राजेंद्र सिंह मंडलोई, भगवान पाटीदार, धर्मेंद्र पाटीदार ने बताया कि सरकारी संस्था ने बताया ऊंचे दामों पर खाद दिया गया था। सरकार ने खाद के भाव कम कर दिए गए। इसके बावजूद उनके खाते में अंतर राशि जमा नहीं की। जगदीश पाटीदार, ओमप्रकाश पाटीदार, नारायण चौहान ने बताया कि दो सप्ताह से यूरिया नहीं मिल रहा है। इससे ग्रीष्मकालीन कपास, मक्का आदि फसलें प्रभावित हो रही है। रासायनिक खाद केंद्र प्रभारी उदयसिंह पटेल ने कहा कि समिति ने विपणन कक्ष को रासायनिक खाद का आर्डर दिया था। इस मामले में उपसंचालक कृषि एमएल चौहान ने बताया कि एक दो दिन में बुरहानपुर रेलवे रेक पाइंट से यूरिया जिले को प्राप्त होगा वैसे ही सहकारी संस्थाओं में भेजा जाएगा।

आपदा प्रबंधन समिति की बैठक

अहीरखेड़ा। आपदा प्रबंधन समिति ग्राम पंचायत रेहगांव की बैठक हुई। इसमें किल कोरोना अभियान व गांव में वैक्सीन की समीक्षा की गई। वैक्सीन के लिए जन जागरण अभियान चलाने के लिए सदस्यों ने विचार व्यक्त किए। बैठक में समाजसेवी ओम यादव, सरपंच अशोक बिरला, सहायक सचिव जितेंद्र यादव, राधेश्याम यादव, सुभाष यादव, राधेश्याम यादव, दिनेश यादव, शिवराम पटेल, महेश बडोले, गोलू नागराज, भूपेंद्र यादव, वैष्णवी यादव, कमला सावले आदि मौजूद थे।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

NaiDunia Local
NaiDunia Local

Show More Tags

Adblock test (Why?)


स्कूल पहुंच मार्ग जर्जर, राहगीर हो रहे परेशान - Nai Dunia
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...