Rechercher dans ce blog

Sunday, July 18, 2021

मार्ग चौड़ीकरण की थीमी गति से हो रही समस्या - दैनिक जागरण

सहावर, संवाद सूत्र : पटियाली सोरों मार्ग का इन दिनों चौड़ीकरण किया जा रहा है। कार्य की धीमी गति से लोग परेशान हैं। गिट्टी डालकर आबादी के क्षेत्र में सड़क को छोड़ दिया है। इससे उड़ती धूल एव जलभराव से लोगों को परेशानी हो रही है।

पटियाली से सोरों को जोड़ने के लिए मार्ग का चौड़ीकरण हो रहा है। कस्बा सहावर से होकर यह मार्ग निकला है। कस्बे के बाहरी क्षेत्र में तो मार्ग दुरुस्तीकरण की ओर है। वहीं, आबादी वाले इलाके में करीब एक सप्ताह से सड़क पर लाल पत्थर डालकर छोड़ दिया गया है। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें हो रही है। सांस लेने में लोगों को परेशानी हो रही है। धूल सांस के रास्ते शरीर में प्रवेश कर रही है। इससे घातक रोगों के होने की आशंका बनी हुई है। इसके अलावा रविवार को हुई बारिश ने इस मार्ग की दुर्दशा और अधिक कर दी है। यहां जगह-जगह जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। इससे लोगों को दिक्कत हो रही हैं। क्षेत्रीय लोग अतिशीघ्र सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। सड़क पर लाल पत्थर डालकर छोड़ दिया गया है। इससे आवागमन में परेशानी हो रही है। सांस लेते समय धूल शरीर में प्रवेश कर रही है। जो खतरनाक है। मार्ग जल्दी बनवाया जाए।

- यामीन, निवासी मुहल्ला चौधरी रविवार को दोपहर से हुई बारिश ने सड़क का हाल बेहाल कर दिया है। जगह-जगह पानी भर गया है लोगों को काफी परेशानी हो रही है सड़क निर्माण के लिए अधिकारियों से मांग कर रहे हैं।

- भूरे, निवासी बजरिया

Adblock test (Why?)


मार्ग चौड़ीकरण की थीमी गति से हो रही समस्या - दैनिक जागरण
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...