Rechercher dans ce blog

Thursday, July 15, 2021

सिढ़पुरा कासगंज मार्ग पर जगह-जगह हुए गढ्डे, लोग हो रहे परेशान - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : कस्बे से कासगंज तक के मार्ग में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। राहगीरों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। अंधेरे में मार्ग से गुजरना जोखिम भरा है। नगला भवानी से बाछमई तक के मार्ग की तो विभाग ने मरम्मत करा दी है। वहीं, आधा मार्ग अभी भी गड्ढायुक्त है।

कासगंज से सिढ़पुरा वाया अमांपुर जाने के लिए 32 किलोमीटर का सफर तय करना होता है। इन सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। बरसात के दिनों में यहां जलभराव हो जाता है। इससे वाहन चालकों एवं राहगीरों के लिए रास्ता तय करना मुश्किल होता है। दिन में तो किसी प्रकार लोग सफर तय कर लेते हैं, लेकिन अंधेरे में इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा होता है। कभी भी कोई हादसा हो सकता है। क्षेत्रीय लोगों ने मार्ग को दुरुस्त कराने की कई बार लोक निर्माण विभाग से शिकायत की है। विभाग ने करीब पांच किलोमीटर के दायरे नगला भवानी से बाछमई पुल तक सड़क की मरम्मत कराकर औपचारिकता पूरी कर दी है। सिढ़पुरा, अमांपुर आने जाने वाले लोगों ने जिला प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। सरकार की छवि धूमिल करने के लिए अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। समय रहते सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया तो मुख्यमंत्री से मिलकर अधिकारियों द्वारा बरती जा रही लापरवाही की शिकायत की जाएगी।

- सुनील चौधरी, मंडल अध्यक्ष भाजपा लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें हो रही हैं। गड्ढों से भारी वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। ऐसी भीषण गर्मी में वाहन चालक काफी परेशान हो रहे हैं। विभाग के अधिकारियों से निराकरण की मांग की है।

- राजीव गुप्ता, स्थानीय निवासी फिलहाल मार्ग में कई जगह गढ्ढे भरवा दिए गए हैं। शासन को मार्ग के रिनुअल का प्रस्ताव भेजा है। स्वीकृति मिलते ही मार्ग का निर्माण करा दिया जाएगा।

- सुधीर कुमार, एक्सईएन पीडब्लूडी

Adblock test (Why?)


सिढ़पुरा कासगंज मार्ग पर जगह-जगह हुए गढ्डे, लोग हो रहे परेशान - दैनिक जागरण
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...