
अखिल भारत हिन्दू महासभा उप्र के सहारनपुर मण्डल अध्यक्ष सचिन कपूर जोगी के नेतृत्व में एक ज्ञापन कावड़ यात्रा को लेकर नगर मजिस्ट्रेट को दिया गया।
सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे हिन्दू महासभा के द्वारा पांच सूत्रीय मांग रखी गई। जिसमें प्रथम मांग कांवड़ यात्रा मार्ग की मरम्मत कर गड्डा मुक्त की जाये। दूसरी मांग केवल पुराने कांवड़ सेवा शिविरों को ही अनमुति दी जाये तथा एलआईयू से जांच के उपरान्त ही कांवड़ सेवा शिविर की अनुमति प्रदान की जाये। तीसरी मांग कोविड-19 के सभी नियमों का पालन किया जाये। चौथी मांग किसी भी नये शिविर को अनुमति न दी जाये एवं पांचवीं मांग सभी कांवड़ शिविरों में सीसी टीवी कैमरे लगाये जायें। आईटी सेल के प्रदेश अध्यक्ष चेतनदेव विश्वकर्मा एवं प्रदेश महामंत्री अरूण चौधरी ने संयुक्त बयान में कहा कि सावन के पवित्र माह में ये कांवड़ यात्रा विश्व की सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा है। इसे हमें कामयाब बनाना है। कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करना होगा। इस दौरान सचिन कपूर जोगी, अरूण चौधरी, मनोज कुमार, अभिनव गर्ग, एड. सुभाष रमन, श्रेया सिंह, एड. नीलम, मुकेश कुमार, सचिन बडत्वाल, अधित व सोना सिंह आदि उपस्थित रहे।
कांवड़ मार्ग की मरम्मत कर गड्ढामुक्त करने की मांग - Hindustan हिंदी
Read More
No comments:
Post a Comment