Rechercher dans ce blog

Tuesday, July 6, 2021

चक मार्ग पर मिट्टी डालने को लेकर विवाद में हवाई फायरिंग - Hindustan हिंदी

लाटघाट। हिन्दुस्तान संवाद

रौनापार थाना क्षेत्र के देवारा इस्माइलपुर मंगलवार की सुबह प्रधान चक मार्ग पर मिट्टी का काम करा रहे थे। पूर्व प्रधान पक्ष के लोगों ने विरोध किया। विवाद बढ़ने पर पूर्व प्रधान पक्ष की ओर से फायर कर दिया गया। जिससे अफरा तफरी मच गई। काम कर रहे मजूदर काम छोड़ कर चले गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।

देवारा इस्माइल पूरा गांव के प्रधान हरिश्चंद्र यादव पुत्र देवकी यादव गांव में चक मार्ग पर मिट्टी का काम करा रहे थे। मजदूरों ने काम शुरू किया। कुछ ही देर बाद पूर्व प्रधान पक्ष के लोग आ गए। चुनावी रंजिश को लेकर काम में अवरोध करने लगे और काम को रोक दिया। विवाद होने पर दोनो पक्ष के लेाग मौके पर आ गए। दोनो पक्ष में गाली गलौज होने लगा। पूर्व प्रधान के पक्ष से एक व्यक्ति ने निजी राइफल, तमंचा, लाठी डंडा से लैस हो कर धमकी देने लगे। पूर्व प्रधान पक्ष की ओर से तमंचा से फायर कर दिया। प्रधान के भतीजा अश्वनी यादव पुत्र सुदामा बाल-बाल बचा गया। घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया। घटना के बाद हमलावर असलहा लहराते हुए फरार हो गए। रौनापार थाना प्रभारी तारकेश्वर राय ने बताया कि प्रधान हरिश्चंद की तहरीर पर राहुल, दिनेश व राजेश पुत्रगण पूर्व प्रधान श्यामनरायन यादव, रामाशीष पुत्र धनुषधारी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।

Adblock test (Why?)


चक मार्ग पर मिट्टी डालने को लेकर विवाद में हवाई फायरिंग - Hindustan हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...