Rechercher dans ce blog

Tuesday, July 20, 2021

शिकारा-रामटेक रेल मार्ग निर्माण के लिए सौंपा ज्ञापन - Nai Dunia

Publish Date: | Tue, 20 Jul 2021 04:03 AM (IST)

सिवनी। (नईदुनिया प्रतिनिधि)। उत्तर भारत को दक्षिण भारत से जोड़े के नए वैकल्पिक रेल मार्ग शिकारा से रामटेक तक रेल मार्ग का निर्माण किए जाने के संबंध में रेल विकास समिति ने जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में बताया गया है कि बुंदेलखंड, विंध्य, महाकौशल व महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र में खनिज संपदा उपलब्ध है। उक्त रेल मार्ग के निर्माण होने से क्षेत्र के विकास में यह रेल मार्ग मील का पत्थर साबित होगा। यह प्रस्तावित रेल मार्ग महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश के पांच लोकसभा क्षेत्र नागपुर, रामटेक, बालाघाट, मंडला व जबलपुर से होकर गुजरेगा। इससे वर्तमान रेल मार्ग की तुलना में कम दूरी तय करना पड़ेगा। रामटेक में देश का प्रसिद्ध राम मंदिर व जैन मंदिर सहित अनेक तीर्थ स्थल व पर्यटन स्थल है। वहीं महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश की सीमा में प्रसिद्ध पेंच नेशनल पार्क भी है, जो देश का पर्यटन स्थल है। शिकारा से रामटेक तक रेल मार्ग निर्माण होने से धूमा, लखनादौन, छपारा, सिवनी, खवासा के रास्ते से बनाया जा सकता है।

रेल विकास समिति के मीडिया प्रभारी विपिन शर्मा ने बताया है कि जबलपुर में सेना के आयुध निर्माण व वाहन निर्माण के कारखाने के अलावा सैन्य केंद्र भी है, जिसका महाराष्ट्र में स्थित आयुध निर्माणी कारखाना से सीधा संपर्क हो सकता है। जबलपुर व नागपुर बड़ी तेजी से विकसित हो रहे है, मेडिकल सुविधाओं व शिक्षा सुविधाओं के लिए बुंदेलखंड, विंध्य व महाकौशल क्षेत्र के निवासियों को आवागमन में सुविधा होगी। वर्तमान में प्रयागराज, प्रतापगढ़ व बनारस देश के प्रधानमंत्री का निर्वाचन क्षेत्र है, जहां से नागपुर के मध्य यात्री बसों का संचालन होता है। रेल मार्ग बनने से आमजन को आवागमन में सुविधा होगी।

सिवनी जिले के सुकतरा में हवाई पट्टी भी है, जहां विमानों के रख-रखाव से संबंधित कार्य एक कंपनी द्वारा किए जा रहे है। रेल मार्ग के निर्माण से विमानों के रख-रखाव व कच्चे माल को लाने-ले-जाने में सुविधा होगी। उत्तर भारत व दक्षिण भारत के मध्य वर्तमान में ट्रकों से माल ढुलाई अधिक मात्रा में होती है। रेल मार्ग बन जाने से मालगाड़ियां चलेगी, जिससे रेलवे की आय बढ़ेगी। शिकारा के समीप अडानी गु्‌रप द्वारा झाबुआ पावर प्लांट के नाम से विद्युत उत्पादन प्लांट स्थापित किया गया है, उक्त पावर प्लांट तक दक्षिण की ओर आने-जाने वाले रेल गाड़ियों को कम समय व कम खर्च लगेगा। रेल यातायात की व्यस्तता कम करने की दृष्टि से शिकारा-रामटेक रेल मार्ग का निर्माण कार्य व सर्वे कार्य की स्वीकृति आगामी बजट में शामिल किए जाने ज्ञापन में मांग की गई है।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

NaiDunia Local
NaiDunia Local

Show More Tags

Adblock test (Why?)


शिकारा-रामटेक रेल मार्ग निर्माण के लिए सौंपा ज्ञापन - Nai Dunia
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...