Rechercher dans ce blog

Saturday, July 10, 2021

भेंगारी से कुरदी नहर नाली मार्ग गड्ढों में तब्दील - Nai Dunia

Publish Date: | Sun, 11 Jul 2021 06:42 AM (IST)

बालोद (नईदुनिया न्यूज)। जिला मुख्यालय से 17 किलोमीटर दूर ग्राम भेंगारी से कुरदी नहर नाली मार्ग जर्जर स्थिति होने के कारण राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क कीचड़ में पूरी तरह पट गया है, जिससे राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है। ग्राम भेंगारी निवासी हेमंत कुमार देशमुख ने बताया कि ग्राम भेंगारी से कुरदी लगभग तीन किलोमीटर का नहर नाली मार्ग है। मार्ग में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जिससे बारिश का पानी गड्ढों में इकट्ठा हो रहा हैं। गड्ढों में पानी भरने के कारण राहगीरों को गहराई का पता नहीं चलता, जिससे इस मार्ग पर गुजरने वाले सैकड़ों राहगीर प्रतिदिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को सुबह गांव में भ्रमण कर साग सब्जी बेचने व दाल बेचने वाला एक व्यापारी गड्ढे में फिसलकर गाड़ी समेत खेत में जा गिरा। जिससे व्यापारी को हजारों रुपए का नुकसान हुआ है।

ग्रामीणों ने बताया कि यह भेंगारी से कुरदी का मुख्य मार्ग है। प्रतिदिन इस मार्ग पर सैकड़ों लोग गुजरते हैं। साथ ही ग्राम के ही सैकड़ों मजदूर कुरदी खदान में काम करने के लिए जाते हैं। इसलिए मार्ग की मरम्मत होना आवश्यक है। सड़क की मरम्मत के लिए सरपंच से लेकर जनप्रतिनिधियों को कई बार मांग कर चुके हैं, परंतु अभी तक कोई आश्वासन नहीं मिला है। ग्रामीणों का कहना है कि विगत दिनों हुई बारिश से गड्ढे में जलभराव के कारण कीचड़ सड़क कीचड़ में तब्दील हो गया है। सड़क की दुर्दशा से, राहगीरों, किसानों एवं व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग में दोपहिया वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है। कई बार वाहनों के फिसलने से दुर्घटनाएं हो चुकी है।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

NaiDunia Local
NaiDunia Local

Show More Tags

Adblock test (Why?)


भेंगारी से कुरदी नहर नाली मार्ग गड्ढों में तब्दील - Nai Dunia
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...