Rechercher dans ce blog

Saturday, August 21, 2021

बारिश से 10 फीट धंसा गौना-लहचौडा मार्ग - दैनिक जागरण

बागपत, जेएनएन। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से गौना लहचोड़ा संपर्क मार्ग दस फीट जमीन में समा गया है। इससे आवागमन बाधित हो गया। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है।

शुक्रवार की रात से लगातार हो रही बारिश लोगो के लिए परेशानी का सबब बन गई है। बारिश के कारण शनिवार की शाम क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला लहचोड़ा गौना मार्ग जमीन में धंस गया। लगभग दस फीट गहरा और इतना ही चौड़ा मार्ग धंस जाने से आवागमन रुक गया है। ग्रामीण को कई किमी लंबा मार्ग तय कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने विभाग से मार्ग को ठीक कराने की मांग की है। नहर में ट्रैक्टर ट्राली समेत बागपत के सात लोग गिरे

हरियाणा के पानीपत भूसा लेने गए सात लोग ट्रैक्टर ट्राली समेत नहर में गिर गए। छह लोग बाहर निकल गए। लेकिन ट्रैक्टर चालक पानी में डूब गया।

बागपत के पुराना कस्बा निवासी 35 वर्षीय इशरत जलाल ट्रैक्टर ट्राली से भूसे का व्यापार करता है। बताया गया कि वह अपने छह साथियों के साथ मिलकर शुक्रवार रात पानीपत से भूसा लेने के लिए गया था। शनिवार सुबह करीब 4.45 बजे पानीपत में रोहतक बाईपास के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर का ब्रेकर पर अचानक संतुलन बिगड़ गया। इससे ट्रैक्टर नहर में गिर गया।

इशरत जलाल ट्रैक्टर चला रहा था, वह तो पानी में डूब गया, लेकिन अन्य छह लोग ट्राली के सहारे नहर से सकुशल बाहर निकल गये। घटना की जानकारी मिलते ही बागपत के गोताखोर इरफान की टीम हरियाणा पहुंचकर नहर में डूबे इशरत जलाल की तलाश में जुट गई। गोताखोर इरफान का कहना है कि शनिवार देर शाम तक इशरत जलाल का नहर में पता नहीं चल पाया है।

Edited By: Jagran

Adblock test (Why?)


बारिश से 10 फीट धंसा गौना-लहचौडा मार्ग - दैनिक जागरण
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...