Rechercher dans ce blog

Sunday, August 22, 2021

हाईस्कूल व पंचायत भवन तक जाने वाले मार्ग पर मचता है कीचड़ - Nai Dunia

Publish Date: | Sun, 22 Aug 2021 08:51 PM (IST)

डिंडौरी गोरखपुर (नईदुनिया न्यूज)। करंजिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत झनकी में हाईस्कूल एवं पंचायत भवन तक जाने वाला मार्ग छात्र-छात्राओं सहित ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ हैं। इस मार्ग में बरसात के दिनों में बारिश के बाद मचने वाले कीचड और जल भराव के चलते लोगों का आवागमन मुश्किल हो जाता हैं। स्कूली छात्र छात्राओं को भी परेशानियों का सामना करते हुए स्कूल तक जाना पड रहा हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो तो यह ग्रामीणों के आने जाने के लिए भी महत्वपूर्ण मार्ग हैं। गांव की आबादी का एक हिस्सा इसी मार्ग के दोनों छोर पर बसता हैं। इसी मार्ग के रास्ते से चलकर विद्यार्थी हाईस्कूल तक आना जाना करते हैं। ग्रामीण भी अपने विभिन्ना्‌ कामों के सिलसिले में पंचायत कार्यालय तक आते हैं। सरपंच का मकान भी इसी मार्ग से होकर जाना पड़ता है। बावजूद इसके मरम्मत तथा निर्माण के लिए पंच सरपंच सचिव गंभीर नहीं हैं। इसके चलते ग्रामीणों में रोष हैं। ग्रामीणों ने जिम्मेदारों के गैर जिम्मेदाराना व्यवहार पर सवाल खड़े किए हैं।

गणवेश खराब होने पर खानी पड़ती है डांट : झनकी हाईस्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बरसात के दिनों में जितेंद्र चंदेल के दुकान पास गंदे पानी के जमा होने तथा कीचड़ मचने के कारण वे अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं तब उनका गणवेश भी गंदा हो जाता है। ऐसे हालत में स्कूल जाने पर शिक्षक भी डांटते हैं। बताया गया कि गांव के अंदर स्कूल तक जाने के लिए यह एकमात्र रास्ता हैं इसलिए तमाम कठिनाई को पार करते हुए मजबूरन इसी रास्ते से आना जाना पडता हैं। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम वासियों की इस समस्या से जिम्मेदार भलीभांति परिचित हैं। वो भी प्रतिदिन इसी रास्ते से चलकर अपने कार्यालय तक जाते हैं, लेकिन उन्होंने इस दिशा में कोई सार्थक कदम अब तक नहीं उठाया हैं जिसके चलते ग्रामीणों में रोष हैं। ग्राम के चेतराम धुर्वे ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि ये कैसा विकास हैं जहां एक अदद पक्की सडक के अभाव में ग्रामीण कीचड वाले मार्ग पर चलने मजबूर हैं। जीवन परस्ते ने बताया कि जब अधिक बारिश होती है तो यहां तालाब जैसा पानी भर जाता है। पानी निकासी की उचित व्यवस्था भी नहीं है इसलिए जलजमाव होता है।

नाली निर्माण के साथ पक्का बने मार्ग : स्थानीय नागरिक जितेंद्र चंदेल ने बताया कि उसने इस समस्या के समाधान के लिए स्थानीय सरपंच सचिव को अनेकों बार अवगत कराया हैं, लेकिन उन्होंने निराकरण के क्षेत्र में पहल नहीं किया गया। इस कारण और भी बद्तर स्थिति हैं। वर्तमान में उसके दुकान के पास सबसे खराब स्थिति हैं। कम समय की आसमानी बारिश से यहां बीच मार्ग में पानी भर जाता है, जहां से पैदल चलना दुश्वार हैं। गंदगी और कीचड़ के चलते इस स्थान पर मच्छरों के पनपने से आमजन को बरसाती बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। इसलिए यहां तत्काल में ऐसी व्यवस्था करना होगा कि किसी भी स्थिति में पानी न रुके। श्री चंदेल ने बताया कि उनकी दुकान के पास से हाईस्कूल तक कंक्रीट सड़क का निर्माण भी जरूरी हो गया है। पुरानी सडक की दयनीय स्थिति होने के कारण वह मरम्मत लायक भी नहीं बची। इसके साथ साथ मार्ग के दोनों ओर पक्की नाली का निर्माण भी आवश्यक है। ग्रामीणों ने समस्या के समाधान की मांग की है।

कब मिलेगा छुटकारा : गांव के नागरिक जित्तू मिश्रा, शोभित धुर्वे, ज्ञानसिंह मरकाम आदि लोगों ने बताया कि इस खराब मार्ग से आखिर कब तक छुटकारा मिलेगा कोई बताने वाला नहीं है। जबकि पहली प्राथमिकता के साथ इसको व्यवस्थित किया जाना था। स्कूल व पंचायत कार्यालय सरपंच के घर तक आने जाने के लिए यही एक मार्ग है। एक और मार्ग तिनसाटोला से हैं लेकिन वो भी बरसात के दिनों में चलने लायक नहीं बचता यद्यपि जवाबदार तो ध्यान देते नहीं। ऐसे में परेशानी बढ़ती जा रही है।

Posted By: Nai Dunia News Network

NaiDunia Local
NaiDunia Local

Show More Tags

Adblock test (Why?)


हाईस्कूल व पंचायत भवन तक जाने वाले मार्ग पर मचता है कीचड़ - Nai Dunia
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...