Rechercher dans ce blog

Tuesday, September 14, 2021

पांच घंटे बंद रहा थल -मुनस्यारी मार्ग, जिले में 11 मार्ग बंद - दैनिक जागरण

जाटी, पिथौरागढ़/धारचूला/ नाचनी : जिले की चार तहसीलों में फिर आसमान जमकर बरसा। थल -मुनस्यारी मार्ग पर नया बस्ती के पास मलबा आने से पांच घंटे यातायात बंद रहा। वनिक के पास भी पहाड़ की तरफ से पत्थर गिर रहे हैं। चीन सीमा को जोड़ने वाले मार्ग अभी भी बंद है। काली नदी के जलस्तर में हल्की वृद्धि हुई है।

तीन सीमा मार्ग सहित आठ ग्रामीण मार्ग अभी भी यातायात के लिए बंद हैं। चीन सीमा को जोड़ने वाला दारमा मार्ग 95वें दिन भी यातायात के लिए नहीं खुला है। सोमवार को जिलाधिकारी के मार्ग के हवाई निरीक्षण करते हुए सीपीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को सख्त निर्देश के बाद मार्ग खोलने में तेजी आई है। विभाग के अधिकारियों ने मौसम साफ रहने पर एक सप्ताह के भीतर सेला से नागलिंग तक मार्ग खोलने का दावा किया है। लिपुलेख मार्ग को लेकर बीआरओ ने कार्य तेज कर दिया है। मौसम अनुकूल रहने पर जल्द मार्ग खोलने का दावा किया है।

मुनस्यारी में मिलम मार्ग भी आवाजाही के लिए अभी भी बंद है। उच्च हिमालय के 13 गांवों सहित 36 से अधिक गांव प्रभावित हैं। सोमवार की रात की बारिश से थल-मुनस्यारी मार्ग पर नया बस्ती में भारी मलबा आ गया। मलबा आने से मार्ग पांच घंटे बंद रहा। इस दौरान वाहन फंसे रहे। लोनिवि द्वारा मलबा हटाए जाने के बाद यातायात प्रारंभ हुआ। सोमवार की रात को सबसे अधिक 43.60 एमएम बारिश धारचूला में हुई। मुनस्यारी में 25, बेरीनाग में 26 और डीडीहाट में 18 एमएम बारिश हुई। पिथौरागढ़ और गंगोलीहाट में मौसम शुष्क रहा। धारचूला में काली नदी 888.70 मीटर पर बह रही है। यहां पर चेतावनी लेवल 889 मीटर है।

Edited By: Jagran

jagran ads

Adblock test (Why?)


पांच घंटे बंद रहा थल -मुनस्यारी मार्ग, जिले में 11 मार्ग बंद - दैनिक जागरण
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...