Rechercher dans ce blog

Sunday, September 12, 2021

धरपा मार्ग बदहाल, ग्रामीण हो रहे परेशान - दैनिक जागरण

खुर्जा में देहात थाना क्षेत्र के गांव धरपा जाने वाला संपर्क मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में है। जिस कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शिकायतों के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिससे ग्रामीण नाराज है।

जेएनएन, बुलंदशहर। खुर्जा में देहात थाना क्षेत्र के गांव धरपा जाने वाला संपर्क मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में है। जिस कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शिकायतों के बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिससे ग्रामीण नाराज है।

खुर्जा के हाईवे 91 से अग्रवाल फ्लाईओवर के नीचे से गांव धरपा के लिए मार्ग जाता है। यह मार्ग पिछले काफी समय से बदहाल स्थिति में है। गांव के निकट जहां अंडर पास बनाने का कार्य चल रहा है। वहां मार्ग की स्थिति और भी अधिक दयनीय है। मार्ग पर जगह-जगह गहरे गहरे गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों में गिरकर आए दिन ग्रामीण घायल भी होते रहते हैं। मार्ग की स्थिति सुधारने के लिए ग्रामीणों द्वारा कई बार प्रदर्शन किया गया और जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायतें भी की गई। जिसके बावजूद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है। जिस कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे ग्रामीणों में जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि अगर शीघ्र ही मार्ग की दुर्दशा नहीं बदली गई, तो वह आंदोलन के लिए विवश होंगे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनेगा मीटिग हाल

दानपुर। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मीटिग हाल का निर्माण होगा। इस हाल को बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। इस सप्ताह मीटिग हाल के बनने का काम शुरू हो जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। अस्पताल के चिकित्सक डा. नवल किशोर ने बताया कि अस्पताल को विधायक निधि से 23 लाख रूपये स्वीकृत हुआ है। इस धनराशि से अस्पताल में एक मीटिग हाल और रास्ते का निमार्ण होना है। उन्होंने बताया कि जो धनराशि बचेगी, उससे अस्पताल के जरुरी उपकरण खरीदे जाएंगे। बता दें कि अस्पताल में अब तक मीटिग हाल की व्यवस्था नहीं थी। चिकित्सकों को ओपीडी बंद होने के बाद मरीजों के बैठने वाले स्थान पर बैठक करनी पड़ती थी।

Edited By: Jagran

jagran ads

Adblock test (Why?)


धरपा मार्ग बदहाल, ग्रामीण हो रहे परेशान - दैनिक जागरण
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...