Rechercher dans ce blog

Wednesday, September 8, 2021

हिन्दुस्तान-तिब्बत मार्ग दूसरे दिन भी अवरुद्ध रहा - Dainik Tribune

शिमला, 7 सितंबर (निस)

हिमाचल प्रदेश में मॉनसून फिर से सक्रिय हो गया है। राज्य के कई स्थानों में बीते 24 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा हुई। इस दौरान नयना देवी में सर्वाधिक 125 मिलीमीटर वर्षा हुई जबकि हमीरपुर में 72, झंडूता में 30, नाहन में 29, जोगिंद्रनगर में 26, मंडी में 22, भोरंज व भराड़ी में 18-18 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

इस बीच मौसम विभाग ने राज्य में आज से 10 सितंबर तक मैदानी और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार राज्य में आज से 11 सितंबर तक मॉनसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग ने भारी वर्षा के अलर्ट को देखते हुए भूस्खलन और नदी नालों का जलस्तर अचानक बढ़ने को लेकर एडवाइजरी भी जारी की है तथा लोगों खासकर पर्यटकों से नदी-नालों से दूर रहने को कहा गया है।

इस बीच भारी भूस्खलन के कारण ज्यूरी के पास बंद हिन्दुस्तान-तिब्बत मार्ग आज लगातार दूसरे दिन यातायात के लिए बंद रहा। जानकारी के मुताबिक इस मार्ग को फिर से यातायात के लिए बहाल करने का प्रयास जारी है। हालांकि पहाड़ से बार-बार हो रहे भूस्खलन के चलते इस कार्य में दिक्कतें आ रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और सीमा सड़क संगठन ने सड़क को बहाल करने के लिए सात बड़ी मशीनें मौके पर लगाई हैं। इसके बावजूद अभी तक सड़क बहाल नहीं हो पाई है क्योंकि पहाड़ से बहुत बड़ी चट्टानें खिसक कर सड़क पर आ गई हैं। इन्हें हटाने में काफी समय लग रहा है। 

Adblock test (Why?)


हिन्दुस्तान-तिब्बत मार्ग दूसरे दिन भी अवरुद्ध रहा - Dainik Tribune
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...