Rechercher dans ce blog

Thursday, September 9, 2021

सिरोंज बायपास मार्ग पर गहरे गड्ढे,कीचड़ से निकलने को मजबूर रहवासी - Nai Dunia

Publish Date: | Thu, 09 Sep 2021 10:38 PM (IST)

गंजबासौदा(नवदुनिया न्यूज)। शहर में स्मार्ट सिटी योजना के अंर्तगत सड़क निर्माण का कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। जिस कारण प्रमुख मार्गों पर लोगों को आवागमन में परेशानियां हो रही हैं। काम वर्ष 2018 में शुरु हुआ था। योजना में करीब 24 करोड़ की लागत से 16 निर्माण कार्य किए जाना हैं। लेकिन निर्माण कार्यों की धीमी गति के कारण 3 वर्ष बाद भी शहर की कुछ सड़कों का काम आधा अधूरा पड़ा हुआ है। बारिश के कारण इन सड़कों पर कीचड़ हो रही है, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानियां हो रही हैं। बस स्टैंड से जाने वाले सिरोंज बायपास पर 1 किमी क्षेत्र में 5 महीने पहले नालियां बना दी गई, लेकिन रोड अब तक नहीं डला है। वहीं दूसरी ओर बेहलौट रोड के नवनिर्माण के लिए 2 किमी क्षेत्र में डामर को उखाड़ा दिया गया है। इस संबंध में प्रोजेक्ट मैनेजर राघवेंद्र सिंह से संर्पक किया, लेकिन उन्होंने मीटिंग में व्यस्त होने का कहकर फोन काट दिया।

सिरोंज बायपास मार्ग पर हो रही कीचड़

स्मार्ट सिटी योजना के तहत बीते 2 सालों से बस स्टैंड के चारों तरफ 3 किमी क्षेत्र में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। सिरोंज बायपास मार्ग पर महाराणा प्रताप चौक से तिरंगा चौक तक 2 किमी में सड़क निर्माण की योजना हैं। सिरोंज बायपास मार्ग पर 5 महीने पहले पक्की नालियां बनाई गई थीं लेकिन सड़क अभी तक नहीं डाली है। बसों और भारी वाहनों के निकलने से मार्ग में गहरे गड्ढे हो गए हैं। वहीं स्मार्ट सिटी योजना में रेलवे स्टेशन से बेहलोट रोड तक 2 किमी की सड़क चौड़ीकरण की योजना है। जिसके अंर्तगत सड़क की पुरानी डामर को खोद दिया गया है। स्मार्ट सिटी योजना में सिरोंज बायपास मार्ग के अधूरे निर्माण कार्य छोड़ने से रहवासी खासे नाराज हैं। सिरोंज बायपास रहवासी विवेक कंचन ने बताया कि बेहलोट रोड के निर्माण से पहले प्रशासन को बस स्टैंड से सिरोंज बायपास मार्ग का निर्माण कार्य पूरा कराना चाहिए। तिरंगा चौक को सिटी से जोड़ने वाले सिरोंज बायपास से बसों और भारी वाहनों का आवागमन अधिक होता है। इसलिए इसका निर्माण पहले होना जरुरी है।

Posted By: Nai Dunia News Network

NaiDunia Local
NaiDunia Local

Adblock test (Why?)


सिरोंज बायपास मार्ग पर गहरे गड्ढे,कीचड़ से निकलने को मजबूर रहवासी - Nai Dunia
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...