Rechercher dans ce blog

Monday, October 4, 2021

कांडा मार्ग पर जाम में फंसी एंबुलेंस - Hindustan हिंदी

सोमवार को जाम के झाम से लोग परेशान रहे। सुबह सात बजे से ही जाम लगने लगा। जिसके कारण शहर में वाहनों की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई। सरकते वाहन और संकरी सड़कों के बीच पैदल चलते लोग भी तपती धूप में परेशान रहे। पिडारी, बस स्टेशन, तहसील, कांडा मोटर मार्ग में जाम लगने से लोग परेशान हो गए हैं। लोगों ने जाम से निपटने के लिए ठोस नीति बनाने की मांग की है।

नगर में जाम की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को वाहनों की लंबी कतार लग गई।शहर में लगभग दिनभर जाम रहा, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गांव से आए लोगों को पैदल चलने तक का स्थान नहीं मिला। एसबीआइ तिराहे से लेकर पिंडारी रोड में पूरी तरह वाहनों से पट गई। इसके अलावा तहसील रोड पर भी जाम लगा रहा। बाइपास का प्रयोग कम हो रहा है। द्यांगण-आरे बाइपास की स्थिति खराब है। बारिश के बाद सड़क का मलबा तक नहीं हट सका है। एसबीआइ तिराहे, माल रोड, पिंडारी रोड, सरयू पुल वाली सड़क पर सबसे अधिक जाम लगा। इससे पैदल चलने वालों को दिक्कत झेलनी पड़ी। व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी ने कहा कि बाजार में जाम की समस्या लगातार बढ़ रही है। इससे आए दिन लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इधर, कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि नगर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस तैनात है। भीड़भाड़ अधिक होने से जाम की दिक्कत आ रही है। जिसे यातायात पुलिस के जवान दूर करने कर लोगों को समस्या से निजात दिला रहे हैं।

Adblock test (Why?)


कांडा मार्ग पर जाम में फंसी एंबुलेंस - Hindustan हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...