Rechercher dans ce blog

Friday, October 8, 2021

रिस्दी-बरबसपुर मार्ग में रोज लग रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसा - Nai Dunia

Publish Date: | Fri, 08 Oct 2021 09:35 PM (IST)

कोरबा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। इन दिनों रिस्दी-बरबसपुर बाइपास मार्ग पर रोज लग रहा लंबा जाम आने-जाने वाले आम राहगीरों के लिए जी का जंजाल बनता जा रहा है। आए दिन निर्मित हो रही समस्या से धीरे-धीरे विकराल रूप ले रही है। शाम होते ही भारी वाहनों की कतार यहां लग जाती है और कार-बाइक पर घर से निकले लोग एक ही स्थान पर कई बार दो से तीन घंटे फंसे रह जाते हैं। इस समस्या का हल निकालने की बजाय पुलिस-प्रशासन भी मूक दर्शक बन अनदेखा कर रही है। शुक्रवार की रात आठ बजे इस मार्ग से किसी मरीज को लेकर गुजर रही एक एंबुलेंस भी फंसी रही। ऐसे में मरीज के साथ देरी के चलते किसी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता।

रजगामार रोड पर रिस्दी चौक से होकर बाल्को व दर्री की ओर से आने वाले भारी वाहनों को शहर के बाहर से चांपा की ओर निकलने का रास्ता देने रूमगरा-रिस्दी चौक-बरबसपुर बाइपास मार्ग का निर्माण किया गया था। इस मार्ग पर आइटी कालेज के आगे धर्मकांटा खुलने के बाद से लगातार ट्रकों की कतार के चलते जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। शाम होते ही एक बार इस मार्ग पर अंधेरा छा जाता है, ट्रकों की कतार लग जाने से इस मार्ग का उपयोग करने वाले आम राहगीर भी फंस जाते हैं। उद्योगों का शहर होने से प्रतिदिन कोरबा में हजारों की संख्या में ट्रक-ट्रेलरों की आवाजाही होती है, पर उनकी समुचित निकासी की व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा आम लोगों को जाम में घंटों फंसे रहकर परेशान होते भुगतना पड़ रहा है। इस दिशा में पहल कर समस्या का हल निकालने की जवाबदारी निभाने की बजाय पुलिस-प्रशासन ने भी लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया है।

तीन किमी लंबा जाम, कई बार 20 घंटे समस्या

रात आठ बजे के बाद रिस्दी से आइटी कालेज के आगे तक तकरीबन हर रोज भारी वाहनों की कतार इसी तरह देखी जा सकती है। इस मार्ग पर कई बार वाहनों की तीन किलोमीटर लंबी कतार भी लग जाती है। इस क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों का कहना है कि कई बार दिन के चौबीस घंटों में 20 से 22 घंटे तक यही स्थिति बनी रहती है और वाहनों की कतार से घंटों जाम में परेशान होना पड़ता है। परिणाम स्वरूप लोग जरूरी काम होने पर भी घर से बाहर निकलने से बचने को विवश हो रहे हैं।

बीच शहर का ट्रैफिक छोड़ आए और फंस गए

आम तौर पर मध्य शहर के लोगों के लिए चांपा की ओर बाहर निकलने के लिए यह प्रमुख और पसंदीदा रास्ता है। ट्रांसपोर्टनगर से लेकर बाल्को, निहारिका तक केे लोग भी पुराने शहर की ट्रैफिक और तीन-तीन रेलवे क्रासिंग की समस्या से बचने उरगा की ओर जाने के लिए रिस्दी चौक से होकर जाना पसंदीदा रास्ता है। ऐसे में जाम की स्थिति निर्मित होने से शहर का रास्ता छोड़कर इस मार्ग पर आए लोगों के लिए उल्टा मुसीबत का कारण बन जाता है, जहां से लौटते भी नहीं बनता।

Posted By: Nai Dunia News Network

NaiDunia Local
NaiDunia Local

Adblock test (Why?)


रिस्दी-बरबसपुर मार्ग में रोज लग रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसा - Nai Dunia
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...