Rechercher dans ce blog

Thursday, November 11, 2021

धीमी गति से मार्ग निर्माण होने से नाराजगी - Hindustan हिंदी

सैयदराजा। हिन्दुस्तान संवाद

लाखों रुपये खर्च कर नौबतपुर-बरहनी मार्ग का कराया जा रहा निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। इससे आवागमन करने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके विभागीय अधिकारी इसपर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे लोगों में आक्रोश गहराता जा रहा है।

बरहनी विकास खंड के नौबतपुर-बरहनी मार्ग लगभग पांच किमी तक चौड़ीकरण का कार्य लाखों की लागत से सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से किया जा रहा है। लेकिन पिछले लगभग तीन माह से मार्ग के दोनों तरफ चौड़ाई वाले भाग पर गिट्टी डाल कर छोड़ दिया गया है। वहीं दर्जनों स्थानों पर मार्ग को काट दिया गया है। जबकि उक्त मार्ग से तीन दर्जन से अधिक गांवों के लोगों का आवागमन होता है। वहीं भारी संख्या में छोटे वाहन और टैक्टर आदि भी चलते हैं। बावजूद इसके निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। इससे पैदल, साइकिल व दो पहिया वाहनों पर सवार लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से तत्काल मार्ग निर्माण कार्य पूर्ण करने की मांग की है।

Adblock test (Why?)


धीमी गति से मार्ग निर्माण होने से नाराजगी - Hindustan हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...