Rechercher dans ce blog

Monday, November 22, 2021

मार्ग दुर्घटनाओ में छह घायल, तीन की हालत गंभीर - Hindustan हिंदी

आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ के पास रविवार की रात हुई मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। इसके साथ ही अहरौला, अतरौलिया, महराजगंज थाना क्षेत्र में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में कुल छह लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। सिधारी थाना क्षेत्र के पैकौली गांव निवासी 27 वर्षीय अमित पुत्र अशोक अपने गांव के मित्र 28 वर्षीय श्यामू पुत्र प्यारेलाल के साथ जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खालीसपुर गांव में निमत्रण में गए थे। देर रात दोनो बाइक से घर लौट रहे थे। कि सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ बाजार में पिकअप के धक्के से दोनो घायल हो गए। निजामाबाद थाना क्षेत्र के शेखपुर हुसैमा गांव निवासी 22 वर्षीय छोटेलाल पुत्र बेचू बाइक से रविवार को अतरौलिया गया था। देर रात वह निमंत्रण से घर लौट रहा था। रानीपुर के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे वह घायल हो गया। महराजगंज थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी 25 वर्षीय शेरु यादव मनकू रविवार की मां की दवा लेने के लिए बाइक से बाजार आ रहे थे। शिवपुर बाजार में चार पहिया वाहन के धक्के से घायल हो गए। अहरौला थाना क्षेत्र के मिश्ररौली गांव निवासी 32 वर्षीय दुर्गेश पुत्र वंशराज रविवार की शाम अतरौलिया से काम करके वापस बाइक से घर जा रहा था। मदियापार के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। जिससे दुर्गेश गंभीर रूप से घायल हो गया। अंबेडकर नगर जनपद के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के असवपुर गांव निवासी 40 वर्षीय संतोष पुत्र स्व.बासू बाइक से बाजार जा रहे था। गांव के पास पुलिस वाहन के धक्के से घायल हो गया। घायलों को मंडलीय अस्पताल में उपचार चल रहा है। डॉक्टर ने अमित, शेरू व छोटे लाल की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया।

Adblock test (Why?)


मार्ग दुर्घटनाओ में छह घायल, तीन की हालत गंभीर - Hindustan हिंदी
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...