Rechercher dans ce blog

Wednesday, March 24, 2021

Jabalpur News: रानीताल मार्ग में ब्रिज निर्माण, दिन भर लगा रहता है जाम - Nai Dunia

Publish Date: | Wed, 24 Mar 2021 04:32 PM (IST)

जबलपुर, नईदुनिया प्रतिनिधि। रानीताल में चल रहे ओवर ब्रिज निर्माण के चलते दिन भर जाम की समस्या बनी रहती है। यातायात पुलिस ने इसके लिए कोई भी मार्ग डायवर्ट की व्यवस्था नहीं की है। जिससे राहगीरों को मार्ग से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

चारों ओर से एक स्थान पर आते हैं वाहन : मदनमहल से रानीताल मार्ग में ब्रिज निर्माण कार्य चलने के कारण वह मार्ग भी बंद कर दिया गया है। इसके अलावा रानीताल मुख्य चौराहे में ब्रिज निर्माण से यातायात की समस्या बन गई है। मार्ग बंद होने के कारण जिन वाहन चालकों को आगा चौक की ओर जाना होता है, वह सभी वाहन रानीताल चौक पर आ जाते हैं। वहीं रानीताल से चंचलाबाई कॉलेज की ओर जाने वाले राहगीर भी उसी मार्ग पर आ जाते हैं। इसमें बसें, ऑटो और कार भी शामिल होती है, जिसके कारण जाम की समस्या हो जाती है। सबसे अधिक समस्या सुबह और शाम को होती है।

हादसा होने की बनी रहती है आशंका : दोनों ओर के वाहन एक ही मार्ग से आना-जाना कर रहे हैं, इससे हादसा होने की आशंका भी बनी रहती है। इसमें रात को ज्यादा हादसे हो रहे हैं। जिसमें वाहन चालक सामने से एक-दूसरे से टकरा रहे हैं। हालांकि गनीमत यह है कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है।

गलियों का उपयोग कर जाम से बचा जा सकता है : रानीताल मार्ग से गोलबाजार की ओर जाने वाली गलियां है, जिन मार्गों का उपयोग कर जाम की परेशानी से बचा जा सकता है। वहीं यातायात पुलिस इस मार्ग को कुछ दिन के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाने की तैयारी कर रही है। ताकि रानीताल मार्ग पर दबाव कम हो सके।

Posted By: Brajesh Shukla

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Show More Tags

Let's block ads! (Why?)


Jabalpur News: रानीताल मार्ग में ब्रिज निर्माण, दिन भर लगा रहता है जाम - Nai Dunia
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...