Rechercher dans ce blog

Thursday, March 25, 2021

मैनपुर-देवभोग मार्ग की समस्या को लेकर गडकरी से मिले सांसद साहू - Nai Dunia

Publish Date: | Thu, 25 Mar 2021 12:37 PM (IST)

मैनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 130 सी मैनपुर से देवभोग तक एकल मार्ग को चौड़ीकरण किए जाने मैनपुर देवभोग के क्षेत्रवासियों की वर्षो पुरानी मांग को लेकर महासमुंद सांसद चुन्नाीलाल साहू ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नीतिन गड़करी से सौजन्य मुलाकात कर मांगों से अवगत कराया।

सांसद चुन्नाीलाल साहू ने केन्द्रीय मंत्री नीतिन गड़करी से मिलकर रायपुर देवभोग नेशनल हाईवे मार्ग के एकल व पर्यावरण मंत्रालय द्वारा वन क्षेत्र होने के कारण रोक लगाए जाने के संबंध में अवगत कराते हुए बताया कि रायपुर से अभनपुर राजीव होकर देवभोग जाने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग की स्वीकृति उपरांत निर्माण के लिए विशेष वन क्षेत्र उदंती अभयारण्य होने के कारण पर्यावरण विभाग की अनुमति नहीं मिलने से सड़क निर्माण नहीं हो पा रहा है। देवभोग गरियाबंद जिला मुख्यालय से लगभग 150 किलोमीटर दूर तथा उक्त मार्ग से ओडिशा राज्य के कालाहांडी जिला से संपर्क कर एकमात्र सड़क है। सांसद साहू ने बताया कि नियम 377 के तहत सदन में ध्यानाकर्षण प्रश्न सुपेबेड़ा क्षेत्र किडनी मरीजों के नाम से चर्चित गांव है जहां 100 से अधिक लोग अपनी जान गवां चुके हैं। स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सुविधा नहीं होने के कारण मरीजों को राजधानी रायपुर ले जाना पड़ता है। इस कारण 200 किलोमीटर से अधिक का सफर करना पड़ता है। सड़क की जर्जर हालत व एकांकी रोड होने के कारण मरीजों व आम जनता को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है जिसके निर्माण की नितांत आवश्यकता है। सांसद चुन्नाीलाल साहू ने बताया राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय द्वारा दो पार्ट में स्वीकृति प्रदान की गई है लेकिन बीच का हिस्सा पर्यावरण वन विभाग में लंबित होने के कारण अपूर्ण हैं। लंबित प्रकरण को अतिशीघ्र स्वीकृति प्रदान करने की आवश्यकता है। एकांकी सड़क के चौड़ीकरण किए जाने से दुर्घटनाओं में कमी आएगी और मार्ग सुगम होगा। उल्लेखनीय है कि मैनपुर देवभोग मुख्य नेशनल हाइवे मार्ग 130 सी की हालत बेहद खराब हो चुकी है जिसके चलते यहां दुर्घटनाएं बढ़ गई है। क्षेत्र के जनता लंबे समय से इस सड़क की चौड़ीकरण की मांग करते आ रहे हैं। मैनपुर देवभोग नेशनल हाइवे एक ऐसा मार्ग है जो ओडिशा राज्य को सीधे जोड़ती है और शासन ने इसे नेशनल हाइवे 130 सी भी घोषित कर चुका है। सड़क की हालत दिन ब दिन खराब होती जा रही है सड़क में बीचों बीच दरारे व गढ्ढे होते जा रहे हैं। नेशनल हाईवे 130 सी मैनपुर देवभोग मार्ग में जगह जगह गड्ढे व सडक किनारे पटरिया गायब हो जाने से दुर्घटनाओं में इजाफा हुृआ है।

Posted By: Nai Dunia News Network

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

डाउनलोड करें नईदुनिया ऐप | पाएं मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की सभी खबरों के साथ नईदुनिया ई-पेपर,राशिफल और कई फायदेमंद सर्विसेस

Show More Tags

Let's block ads! (Why?)


मैनपुर-देवभोग मार्ग की समस्या को लेकर गडकरी से मिले सांसद साहू - Nai Dunia
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...