Rechercher dans ce blog

Saturday, October 2, 2021

गांधी व शास्त्री के बताए मार्ग पर चलने पर बढ़ेगा देश - दैनिक जागरण

मधेपुरा। प्रखंड के डीएबी स्कूल परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती समारोह आयोजित कर मनाया गया। इस दौरान उपस्थित शिक्षक व विद्यालय के निदेशक इंजीनियर नवीन कुमार ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया। प्रधानाचार्या सलान जोश, संदीप प्रमाणिक, ब्रजेश झा, रोहित कुमार, कपिल देव, नीरज कुमार, अर्जुन कुमार, श्याम बिहारी, संजय पाठक, अभिजीत बर्मन, प्रीति पाठक, पालिना टुडु, व कोनिका सोरेन तथा सभी बच्चों ने पुष्पांजलि अर्पित की। छोटे-छोटे विद्यार्थियों ने गांधी की वेशभूषा धारण करके छात्रों को इस दिन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी। कई विद्यार्थियों द्वारा गांधी पर आधारित कविताओं का पाठ किया गया। वहीं इस दौरान विद्यालय के निदेशक इंजीनियर नवीन कुमार ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भारत के राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी जिन्हें बापू या महात्मा गांधी के नाम से भी जाना जाता है। इनका जन्म दिन दो अक्टूबर को हुआ था। जो गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को विश्व अहिसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। गांधीजी विश्व भर में उनके अहिसात्मक आंदोलन के लिए जाने जाते हैं। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बारे में बताते हुए कहा कि 1964 में जब प्रधानमंत्री बने थे तब देश खाने की चीजें आयात करता था। उस वक्त देश उत्तरी अमेरिका पर अनाज के लिए निर्भर था। 1965 में पाकिस्तान से जंग के दौरान देश में भयंकर सूखा पड़ा। उन्होंने अपने प्रथम संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि उनकी पहली प्राथमिकता खाद्यान्न मूल्यों को बढ़ने से रोकना है। तब के हालात देखते हुए उन्होंने देशवासियों से एक दिन का उपवास रखने की अपील की। इन्हीं हालात से उन्होंने हमें जय जवान जय किसान का नारा दिया। वहीं प्रधानाचार्या ने बच्चों को संबोधन करके छात्रों को इस दिन का महत्व बताया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक साथ राष्ट्रीय गान सस्वर लय में गाया तथा जय हिद व जय जवान जय किसान के नारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Edited By: Jagran

Adblock test (Why?)


गांधी व शास्त्री के बताए मार्ग पर चलने पर बढ़ेगा देश - दैनिक जागरण
Read More

No comments:

Post a Comment

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...