Rechercher dans ce blog

Thursday, September 2, 2021

Himachal Pradesh: चंबा-तीसा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 200 फीट गहरी खाई में गिरा पिकअप ट्रक, तीन की मौत - TV9 Hindi

चंबा-तीसा मार्ग पर दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई है. यहां एक पिकअप ट्रक फिसल कर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार हादसे की जानकारी के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया. इसके एक-दो घंटे बाद तीनों के शव मिले.

Himachal Pradesh: चंबा-तीसा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 200 फीट गहरी खाई में गिरा पिकअप ट्रक, तीन की मौत

चंबा-तीसा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 200 फीट गहरी खाई में गिरा पिकअप ट्रक

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के चंबा -तीसा मार्ग के पास एक पिकअप ट्रक (Pick Up Truck) सड़क पर फिसल गया. हादसे में तीन लोगों की मौत (Three Died) हो गई. मृतकों के शव बरामद कर लिए गए है. जानकारी के अनुसार मृतक सेब व्यापारी (Apple Traders) थे और अमृतसर से लौट रहे थे. इस मौके पर चंबा एसपी एस अरुल कुमार ने लोगों से सावधानी से गाड़ी चलाने का आग्रह किया है.

जानकारी के अनुसार चंबा-तीसी मार्ग पर तीसा पुलिस के पास बुधवार देर रात ये हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद नदी में जा गिरा. हादसा में तीन लोग सवार थे. उन्हें ढूंढने के लिए काफी देर तक सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया. गाड़ी करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी. बताया जा रहा है कि गाड़ी में ड्राइवर समेत कुल तीन लोग और सवार थे. इनका हादसे में काफी देर तक कुछ पात नहीं चला. जानकारी के अनुसार ये लोग पानी के तेज बहाव में बह गए थे.

घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर मिले शव

वहीं सर्च ऑपरेशन के दौरान घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर तीनों लोगों के शव मिले. पहले जानकारी सामने आई थी कि पिकअप में दो ही लोग सवार थे. लेकिन सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को तीन शव मिले. काफी ऊंचाई से नीचे गिरने की वजह से पत्थरों पर गिरने से गाड़ी के परखच्चे उड़ गए हैं. चंबा का तीसा मार्ग सिंगल लेने है और आए दिन इस पर हादसे होते रहते हैं.

शिमला में सड़क हादसे दो की मौत

वहीं इससे पहले गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के शिमला में सड़क हादसे में एक युवक और युवती की मौत हो गई. कार खाई में गिरने से युवती और उसके बॉस की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार दोनों शिमला से अपने घर लौट रहे थे. बीच रास्ते में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई. हादसे के दो दिन बाद दोनों के शव बरामद हुए हैं.

दो दिन बाद मिले शव

शिमला के रोहडू जिले के कुलदीप सिंह ने पुलिस थाने में शिकायत दी थी कि उसकी साल मोनिका ने उन्हें फोन पर बताया था कि वो दोनों अपने घर जरला आ रहे है. 28 अगस्त को रात 8 बजे के आस-पास उनकी पत्नी को फोन किया था. मोनिका ने बताया था कि उसका बॉस अंकुश शर्मा भी साथ आएगा. बाद में वो घर नहीं पहुंचे. अंकुश के परिजनों ने शिमला के सदर थाने में लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई. इसके दो दिन बाद परमेश्वरी ढांक के पास उनकी कार क्षतिग्रस्त मिलीय. हादसे में दोनों की मौत हो गई थी. दोनों के शवों को पुलिस ने कब्ज में ले लिया है.

ये भी पढ़ें:

Himachal Weather Forecast: अगले 36-48 घंटे में इन जिलों में झमाझम बारिश के आसार, जगह-जगह हो रहा है लैंडस्लाइड

Himachal Pradesh: जलवायु परिवर्तन की वजह से बर्फ की परत में आई 18 फीसदी की गिरावट, 1 साल में दर्ज की गई बड़ी कमी

Adblock test (Why?)


Himachal Pradesh: चंबा-तीसा मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 200 फीट गहरी खाई में गिरा पिकअप ट्रक, तीन की मौत - TV9 Hindi
Read More

बदहाल मार्ग मरम्मत की मांग को लेकर सड़क जाम - दैनिक जागरण

संवाद सहयोगी, कुल्टी :

कुल्टी रेलपार के सबसे व्यस्तम सड़क मार्ग कुल्टी स्टेशन से 12 नंबर लोको लाइन की जर्जर सड़क के निर्माण की मांग को लेकर गुरुवार को कुल्टी काठगोला के समीप स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। कुल्टी पुलिस के हस्तक्षेप एवं आश्वासन के बाद सड़क जाम हटाया गया। कुल्टी कठगोला के समीप जर्जर मार्ग निर्माण के लिए सड़क जाम कर रहे लोगों ने बताया कि जर्जर सड़क के कारण आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है। इसके लिए कई बार आसनसोल नगर निगम के प्रतिनिधियों से शिकायत की गई, परंतु स्थिति जस की तस बनी हुई है। आये दिन राहगीरों की हो रही दुर्घटना को देखते हुए स्थानीय लोगों ने मजबूर होकर सड़क जाम किया। सड़क जाम के कारण कुल्टी स्टेशन से 12 नंबर लोको लाइन केंदुआ मार्ग अवरुद्ध होने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित कर लोगों को आश्वासन देकर सड़क जाम हटाया। सड़क जाम के कुछ देर बाद ही आसनसोल नगर निगम द्वारा सड़क की सफाई कर जल निकासी शुरू की गई। सड़क जाम कर रहे स्थानीय तनबीर इमाम ने बताया कि अगर आगामी कुछ दिनों में जर्जर सड़क की मरम्मत नही की गई तो वृहद आंदोलन किया जाएगा।

गौरतलब हो कि कुल्टी रेलपार का सबसे प्रमुख कुल्टी स्टेशन से 12 नंबर लोको लाइन सड़क मार्ग है। इस सड़क मार्ग में तीन वार्ड 63, 65 एवं 70 का हिस्सा आता है। परंतु कुछ माह पूर्व से घरों में पेयजल की पाइप लाइन लगाए जाने के बाद सड़क की स्थिति जर्जर होने से लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। वही जर्जर सड़क से आए दिन दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई है।

Edited By: Jagran

jagran ads

Adblock test (Why?)


बदहाल मार्ग मरम्मत की मांग को लेकर सड़क जाम - दैनिक जागरण
Read More

वन विभाग की एनओसी ने अटकाया नए कांवड मार्ग का काम - Navodaya Times

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। गाजियाबाद में मुरादनगर से हरिद्वार के बीच गंगनहर पटरी पर नए कांवड़ मार्ग का निर्माण वन विभाग की एनओसी के चलते लटका हुआ है। 111.49 किमी लंबे इस नए कांवड़ मार्ग में गाजियाबाद में केवल 12.35 किमी भाग का निर्माण होना है। प्रोजेक्ट के लिए शासन पांच करोड़ रूपए भी जारी कर चुका है। प्रोजेक्ट के लिए टेंडरिंग भी पूरी हो चुकी है। लेकिन चार महीने के बाद भी अब तक गंगनहर नए कांवड़ मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। वहीं पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि पेड़ों को काटने के लिए वन विभाग की एनओसी जल्द मिलने वाली है। जिसके बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। 

अप्रैल में शुरू होना था काम 
नए कांवड़ मार्ग को बनाने की शुरूआत अप्रैल से ही होनी थी। जिसमें दो लेन की सात मीटर की काली सडक़ का निर्माण होना है। इसके अलावा मार्ग के दोनों ओर ढाई मीटर की पटरी का निर्माण भी होना है। यह प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकताओं में शामिल है। वन विभाग की एनओसी नहीं मिलने से 628.74 करोड़ के प्रोजेक्ट में लगातार देरी होती जा रही है। हालांकि पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राजीव राय का कहना है कि क्योंकि प्रोजेक्ट में छोटे हिस्से का निर्माण गाजियाबाद में ही होना है। इसलिए कार्य को समय से निपटा लिया जाएगा। बस वन विभाग की एनओसी की जरूरत है। इस नए मार्ग के बनने से हादसों में कमी आने के साथ दिल्ली-मेरठ हाईवे पर वाहनों का दबाव भी कम होगा।

सेतु निगम के तीन पुलों का निर्माण कार्य है जारी
पूरे प्रोजेक्ट में 10 पुलों का निर्माण होना है। ऐसे में गाजियाबाद के हिस्से में आने वाले तीन पुलों का निर्माण कार्य निर्माण एजेंसी सेतु निगम की ओर से तेजी से किया जा रहा है। नए कांवड़ मार्ग में गाजियाबाद में 12.35 किमी, मेरठ में 42.30 किमी और सबसे ज्यादा 56 किमी का क्षेत्र मुजफ्फरनगर क्षेत्र में आता है। मुजफ्फरनगर में एक रेलवे ओवरब्रिज और फ्लाईओवर का निर्माण भी होना है। 
 

Adblock test (Why?)


वन विभाग की एनओसी ने अटकाया नए कांवड मार्ग का काम - Navodaya Times
Read More

मार्ग निर्माण के लिए सेमवाल का अनशन दूसरे दिन भी जारी - अमर उजाला

बधाणी-छेनागाड़ मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर बांगर में ग्रामीणों का आमरण अनशन दूसरे दिन भी र - फोटो : RUDRAPRYAG

ख़बर सुनें

जखोली विकासखंड के बांगर व पूर्वी बांगर क्षेत्र को को जोड़ने के लिए बधाणी-छेनागाड़ मोटर मार्ग की मांग को लेकर चिरंजीव प्रसाद सेमवाल का अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

बांगर विकास समिति के संरक्षक व ग्राम प्रधान एसएस मेंगवाल की अध्यक्षता में बीते एक सितंबर को ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर केवा गदेर के पणसिल नामी तोक में आंदोलन शुरू किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रदीप रौथाण, ग्राम प्रधान इंद्र लाल, शूरवीर सिंह मेंगवाल, संजय सेमवाल, बीरल सिंह, शशि देवी का कहना है कि बधाणी से छेनागाड़ तक मार्ग निर्माण की मांग लंबे समय से हो रही है। लोनिवि द्वारा पूर्व में सर्वेक्षण भी किया गया, लेकिन आज तक निर्माण को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। इस मौके पर भगवान सिंह, संजय सेमवाल, केस मेंगवाल, राजेंद्र सिंह, रमेश सिंह, भूपेंद्र उनियाल, मुकुंद लाल, गैणू लाल, तुलसी राम, सुरेंद्र सेमवाल आदि मौजूद थे।

Adblock test (Why?)


मार्ग निर्माण के लिए सेमवाल का अनशन दूसरे दिन भी जारी - अमर उजाला
Read More

सम्पर्क मार्ग पर जलजमाव से आवागमन मुश्किल - Hindustan हिंदी

सैफाबाद। आसपुर देवसरा क्षेत्र में पिछले दिनों हुई बारिश के कारण दलापुर मुजाही सम्पर्क मार्ग पर यादव बस्ती के पास लगभग 100 मीटर तक जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। इससे आने-जाने में ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। आलम यह है कि ग्रामीणों को पानी में भीगकर आवागमन करना पड़ रहा है। उक्त स्थल पर जल निकासी की व्यवस्था न होने से स्थिति दयनीय बनी हुई है।

दरअसल, उक्त सम्पर्क मार्ग के आसपास जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। पिछले दिनों हुई बारिश से स्थिति दयनीय है। स्थिति यह है कि मार्ग पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। वहीं, मार्ग पर कीचड़ व फिसलन के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। घरों का गंदा व बारिश का पानी मार्ग पर एकत्र होने से उठ रही दुर्गंध से ग्रामीणों का जीना दुश्वार हो गया है। ऐसी स्थिति में ग्रामीणों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का भय भी बना हुआ है। मार्ग पर पानी एकत्र रहने के कारण वाहन सवारों को भी काफी परेशानी होती है। वाहन सवारों को गड्ढों का अंदाजा नहीं चल पाता है। ऐसे में वे अक्सर गिरकर चोटिल होते रहते हैं।

Adblock test (Why?)


सम्पर्क मार्ग पर जलजमाव से आवागमन मुश्किल - Hindustan हिंदी
Read More

मार्ग निर्माण में अनियमितताओं का लगाया आरोप - Hindustan हिंदी

कंपास तोक से तल्ला मनकोट संपर्क मार्ग निर्माण में ग्रामीणों ने अनियमितताओं की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन से भी तथ्य छुपाए जा रहे हैं। उन्होंने जांच कर ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने की मांग की है।

गुरुवार को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी विनीत कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि कंपास तोक से तल्ला मनकोट तक संपर्क मार्ग का निर्माण हो रहा है। पिलरों का निर्माण संररेखन के अनुसार नहीं किया गया है। पीलर भी कोरे पत्थरों से बनाए गए हैं। छपे पेड़ बीस से 40 मीटर दूरी पर खड़े हैं। सड़क की चौड़ाई 20 से 40 मीटर चौड़ी काटी जाएगी। सड़क में किसानों की भूमि भी कटी है। सड़क सर्वे के अनुसार नहीं काटी जा रही है। देव मंदिर, फलदार व छायादार पेड़, पेयजल लाइन भी ध्वस्त हो गई है। इसके अलावा गधेरा में मलबा भर गया है और वह आपदा को आमंत्रण दे रहा है। उन्होंने अनियमितताओं की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान दिनेश चंद्र चौबे, मनोज चौबे, केलवानंद चौबे, राजेश चौबे, धर्मानंद चौबे आदि मौजूद थे।

Adblock test (Why?)


मार्ग निर्माण में अनियमितताओं का लगाया आरोप - Hindustan हिंदी
Read More

मार्ग पर कूड़ा डंप किए जाने से भड़के वार्डवासी - Hindustan हिंदी

खटीमा। संवाददाता

नगर पालिका ठेकेदार द्वारा संजय रेलवे पार्क मार्ग पर कूड़ा डंप किए जाने से वार्ड वासी भड़क उठे। वार्ड वासियों ने नगर पालिका ठेकेदार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर हंगामा काटा। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

नगर पालिका सभासद पावस गुप्ता के नेतृत्व में वार्डवासी गुरुवार को संजय रेलवे पार्क मार्ग पर पहुंचे। जहां उन्होंने पालिका ठेकेदार के विरुद्ध नारेबाजी कर हंगामा किया। कहा कि पालिका द्वारा संचालित डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन से एकत्रित कूड़े को ठेकेदार द्वारा मार्ग पर डंप किया जा रहा है। जिससे उठने वाली दुर्गंध से लोगों का जीना दूभर हो चुका है एवं मार्ग बंद हो गया है। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई है जिससे वार्ड वासियों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने जल्द कूड़ा मार्ग से साफ न किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में प्रदीप अग्रवाल, मदन कुमार, दिनेश भट्ट, हरिशंकर अग्रवाल, विपिन गुप्ता, महेश भट्ट, विनीत अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, आकर्षण भटनागर, बसंत, दीपक, अंकित शर्मा मौजूद रहे।

संबंधित खबरें

Adblock test (Why?)


मार्ग पर कूड़ा डंप किए जाने से भड़के वार्डवासी - Hindustan हिंदी
Read More

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...