Rechercher dans ce blog

Thursday, September 2, 2021

बिहार: पुल तक पहुंचा बाढ़ का पानी, समस्तीपुर दरभंगा रूट पर रद्द की गईं 14 ट्रेनें - Aaj Tak

Indian Railways Train Cancel List: देश के कई इलाके इन दिनों बाढ़ (flood) से बुरी तरह से प्रभावित हैं. बाढ़ के पानी के कारण समस्तीपुर (flood in samastipur) में रेल परिचालन प्रभावित हो रहा है. समस्तीपुर रेल मंडल (Samastipur rail division) के हायाघाट स्टेशन के नजदीक पुल संख्या 16 पर बागमती नदी का बाढ़ का पानी आ गया. इस कारण समस्तीपुर- दरभंगा रेलमार्ग पर तीसरे दिन भी ट्रेनों का परिचालन बंद रहा. पानी भर जाने के कारण 14  पैसेंजर और इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. साथ ही कुछ ट्रेनों का रूट भी डायवर्ट कर दिया गया है. 

सीनियर डीसीएम सरस्वती चंद्र ने बताया कि 02565/66 बिहार संपर्क एक्सप्रेस ट्रेन अगले आदेश तक वाया सीतामढ़ी नरकटियागंज होकर चलेंगी. वहीं, 01061/62 पवन एक्सप्रेस को मुजफ्फरपुर में शॉर्ट टर्मिनेट कर मुजफ्फरपुर से चलाया जाएगा. इसी तरह ट्रेन संख्या 04673/74 शहीद एक्सप्रेस का परिचालन समस्तीपुर स्टेशन से किया जाएगा. रेलवे ने कहा है कि जो यात्री अपनी यात्रा रद्द करना चाहते हैं वे टिकट रिफंड करा सकते हैं.


समस्तीपुर रेलमंडल के डीआरएम आलोक अग्रवाल ने बताया कि बाढ़ का पानी ब्रिज के गाडर तक पहुंच गया है.इसलिए ट्रेन परिचालन को रोकना पड़ा है.हम नजर बनाए हुए हैं कि पानी का लेवल घटने की ओर है या बढ़ने की ओर है.आज जलस्तर कुछ स्थिर हुआ है.

इन ट्रेनों का परिचालन रहेगा रद्द 
1. 05549 जयनगर-पटना स्पेशल ट्रेन
2. 05550 पटना-जयनगर स्पेशल ट्रेन
3. 05554 जयनगर-भागलपुर स्पेशल ट्रेन
4. 05589 समस्तीपुर-दरभंगा स्पेशल ट्रेन
5. 05590 दरभंगा-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन
6. 05593 समस्तीपुर-जयनगर स्पेशल ट्रेन
7. 05594 जयनगर-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन
8. 05283 मनिहारी-जयनगर स्पेशल ट्रेन
9. 05284 जयनगर-मनिहारी स्पेशल ट्रेन
10. 03225 जयनगर-राजेंद्र नगर टर्मिनल स्पेशल ट्रेन
11. 03226 राजेंद्र नगर टर्मिनल-जयनगर स्पेशल ट्रेन
12. 03227 सहरसा-राजेंद्र नगर टर्मिनल स्पेशल ट्रेन
13. 03228 राजेंद्र नगर टर्मिनल-सहरसा स्पेशल ट्रेन
14. 05553 भागलपुर-जयनगर स्पेशल ट्रेन

परिवर्तित मार्ग से चलाई जाने वाली ट्रेनें
1. दरभंगा से 02.09.2021 को प्रस्थान करने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन अपने नियमित मार्ग दरभंगा-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-छपरा के बदले परिवर्तित मार्ग दरभंगा-सीतामढ़ी-सिकटा-नरकटियागंज होकर चलाई जाएगी.
2. दरभंगा से 02.09.2021 को प्रस्थान करने वाली 02565 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन अपने नियमित मार्ग दरभंगा-समस्तीपुर के बदले परिवर्तित मार्ग दरभंगा- सीतामढ़ी- सिकटा- नरकटियागंज-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी.
3. कोलकाता से 02.09.2021 को प्रस्थान करने वाली 05233 कोलकाता-दरभंगा स्पेशल ट्रेन अपने नियमित मार्ग समस्तीपुर-दरभंगा के बदले परिवर्तित मार्ग समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर- सीतामढ़ी- दरभंगा के रास्ते चलाई जाएगी.
4. हावड़ा से प्रस्थान करने वाली 03043 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल ट्रेन अपने नियमित मार्ग समस्तीपुर-दरभंगा-सीतामढ़ी के बदले परिवर्तित मार्ग समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर- सीतामढ़ी के रास्ते चलाई जाएगी
5. रक्सौल से 02.09.2021 को प्रस्थान करने वाली 03044 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल ट्रेन अपने नियमित मार्ग सीतामढ़ी-दरभंगा-समस्तीपुर के बदले परिवर्तित मार्ग सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर- समस्तीपुर के रास्ते चलाई जाएगी.
6. दरभंगा से 02.09.2021 को प्रस्थान करने वाली 05211 दरभंगा-अमृतसर स्पेशल ट्रेन अपने नियमित मार्ग दरभंगा-समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज के बदले परिवर्तित मार्ग दरभंगा-सीतामढ़ी-सिकटा- नरकटियागंज होकर चलाई जाएगी.
7. अमृतसर से  प्रस्थान करने वाली 05212 अमृतसर-दरभंगा स्पेशल ट्रेन अपने नियमित मार्ग नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर- समस्तीपुर-दरभंगा के बदले परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-सीतामढ़ी-दरभंगा के रास्ते चलाई जाएगी.
8. नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली 02566 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेन अपने नियमित मार्ग गोरखपुर-मुजफ्फरपुर- समस्तीपुर-दरभंगा के बदले परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-नरकटियागंज-सिकटा-सीतामढ़ी-दरभंगा के रास्ते चलाई जाएगी.
9. नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेन अपने नियमित मार्ग गोरखपुर-मुजफ्फरपुर- समस्तीपुर-दरभंगा के बदले परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-नरकटियागंज-सिकटा-सीतामढ़ी-दरभंगा के रास्ते चलाई जाएगी.
10. नई दिल्ली से प्रस्थान करने वाली 02562 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेन अपने नियमित मार्ग मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-दरभंगा के बदले परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-दरभंगा के रास्ते चलाई जाएगी.
11. रक्सौल से 02.09.2021 को प्रस्थान करने वाली 02545 रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्पेशल परिवर्तित मार्ग सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर के रास्ते चलेगी.
12. श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से 01.09.2021 को प्रस्थान करने वाली 05656 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-कामाख्या स्पेशल परिवर्तित मार्ग सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर- समस्तीपुर के रास्ते चलेगी.
13.जयनगर से 02.09.2021 को प्रस्थान करने वाली 05563 जयनगर-उधना स्पेशल परिवर्तित मार्ग दरभंगा- सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर के रास्ते चलेगी.
14. जयनगर से 02.09.2021 को प्रस्थान करने वाली 02561 जयनगर-नई दिल्ली स्पेशल परिवर्तित मार्ग दरभंगा- सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी.

Adblock test (Why?)


बिहार: पुल तक पहुंचा बाढ़ का पानी, समस्तीपुर दरभंगा रूट पर रद्द की गईं 14 ट्रेनें - Aaj Tak
Read More

Wednesday, September 1, 2021

1.40 करोड़ रुपये से बनेगा भीमपुर-सरना मार्ग, 40 गांवों को मिलेगी राहत - दैनिक जागरण

संवाद सहयोगी, घरोटा : लंबे समय से उपेक्षित भीमपुर-सरना मार्ग के निर्माण को सरकार ने हरी झंडी दे दी है। इस संबंधी टेंडर प्रक्रिया मुकम्मल कर ली गई है। इस 10 फुट चौडे़ मार्ग के निर्मित होने से 40 गांव को पेश आ रही यातायात की समस्या का समाधान होगा। मंडी बोर्ड की ओर से एक करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से उक्त मार्ग बनाया जाएगा। इससे भीमपुर, खन्नी खुई, चौहान, मीलवां, वडाला, घरोटा, ममियाल, बगियाल, फरीदानगर, गुजारत, सिबली इत्यादि गांवों के साथ ही ब्लाक मुख्यालय, कोर्ट कांप्लेक्स, डीसीसी में जाने की पेश आ रही समस्या का समाधान होगा। मंडी बोर्ड के जेई वेद मसीह ने कहा कि छह महीने के भीतर इस मार्ग का काम मुकम्मल कर दिया जाएगा। इस संबंध में ब्लाक समिति सदस्य राणा राजिद्र सिंह ने कहा कि इस मार्ग के निर्माण से लोगों को राहत मिलेगी। मार्ग की जर्जरता के कारण बंद है बस सेवा

बलजीत राय ने कहा कि मार्ग की जर्जरता से कई वर्षो से बस सेवा बंद पड़ी है। इस हाईटेक युग में भी इस रूट पर बसे गांवो के लोग सुविधाओं से वंचित है। मजबूरन लोग शहरों में पलायन की करे रहे है।

वहीं अशोक महाजन ने कहा कि भीमपुर-सरना मार्ग की जर्जरता से लोगों को सरना, मलिकपुर स्थित कार्यालयों में जाने के लिए वाया दीनानगर जाना पड़ता है। मार्ग के निर्माण से समय की बचत होगी। निर्माण से पहले नहर की धुस्सी रिपेयर की जाए : दिनेश शास्त्री

दिनेश शास्त्री ने कहा कि मार्ग निर्माण का उतनी देर तक स्थायी लाभ नहीं मिलने वाला, जब तक नहर की धुस्सी को सही नहीं किया जाता क्योंकि वहां पर भूमि कटाव हुआ है। उसे मजबूत किया जाए ताकि नई सड़क को भी नुकसान न हो।

Edited By: Jagran

jagran ads

Adblock test (Why?)


1.40 करोड़ रुपये से बनेगा भीमपुर-सरना मार्ग, 40 गांवों को मिलेगी राहत - दैनिक जागरण
Read More

तेलीपुरा मार्ग की बदहाली के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन - Hindustan हिंदी

रामनगर के तेलीपुरा मार्ग की बदहाली पर गांव के लोगों ने बुधवार को विधायक दीवान सिंह बिष्ट व सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। कहा विधायक मार्ग निर्माण को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।

बुधवार को कांग्रेसी नेता जावेद सैफी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने खस्ताहाल मार्ग पर धरना दिया। उनका कहना था कि मार्ग कई सालों से क्षतिग्रस्त है। बड़े-बड़े गढ्डे होने से लोगों का चलना दूभर हो गया है। आए दिन हादसे भी हो रहे हैं, लेकिन विधायक को समस्या से अवगत कराने के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकल पा रहा है। उन्होंने मार्ग निर्माण की मांग की। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मार्ग का निर्माण नहीं हुआ तो ग्रामीण उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। वहीं ग्रामीणों की समस्या के संबंध में विधायक दीवान सिंह बिष्ट से जानकारी लेनी चाही तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। इस मौके पर अजीम मलिक, शावेज, इरफान, फरमान, आसिफ उस्मानी,परवेज, बिट्टू मलिक आदि उपस्थित रहे।

Adblock test (Why?)


तेलीपुरा मार्ग की बदहाली के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन - Hindustan हिंदी
Read More

जाखन नदी पर वैकल्पिक मार्ग बनाने का काम तेज - दैनिक जागरण

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश:

ऋषिकेश से देहरादून के बीच रानीपोखरी की जाखन नदी में टूटे पुल के वैकल्पिक मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग ने तेज कर दिया है। विभाग की टीम ने 240 मीटर लंबे काजवे का आधार तैयार कर लिया है। हालांकि अभी थानों वन क्षेत्र में पेड़ों के कटान की अनुमति नहीं मिली है। इतना जरूर है कि लोनिवि की टीम ने जंगल से नदी तक एप्रोच रोड का आधार तैयार कर दिया है।

गढ़वाल मंडल और ऋषिकेश को देहरादून से जोड़ने वाला रानीपोखरी में जाखन नदी के ऊपर 57 वर्ष पूर्व बना पुल बीते शुक्रवार को बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौके पर पहुंचकर लोक निर्माण विभाग को यहां एक सप्ताह के भीतर वैकल्पिक मार्ग बनाने के साथ नये पुल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे।

लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता हरिओम शर्मा ने बताया था कि 550 मीटर लंबे वैकल्पिक मार्ग के रास्ते में आने वाले पेड़ों के कटान की अनुमति जिलाधिकारी की ओर से आपदा प्रबंधन को देखते हुए विशेषाधिकार के तहत जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक सर्वे में 120 पेड़ इस मार्ग पर आ रहे थे। अब सभी पेड़ों की गिनती फाइनल हो चुकी है। इनमें कुल 162 पेड़ आ रहे हैं।

बीते मंगलवार को ऋषिकेश की दिशा से रानीपोखरी पेट्रोल पंप के बगल में वैकल्पिक मार्ग का निर्माण शुरू कर दिया गया था। एक रोज पहले 100 मीटर मार्ग का आधार तैयार किया जा चुका था। बुधवार को यहां 240 मीटर आधार तैयार किया जा चुका है। लोक निर्माण विभाग की टीम ने विभागीय वाहनों को जौलीग्रांट की दिशा से निर्माण स्थल तक पहुंचाने के लिए लिक मार्ग बनाया है। लेकिन इस मार्ग का प्रयोग कार्य पूरा होने तक सिर्फ विभाग ही करेगा। लोनिवि की टीम ने नदी के दूसरे छोर पर भी एप्रोच रोड का आधार तैयार कर दिया है। प्रभारी अधिशासी अभियंता आरसी कैलखुरा ने बताया कि यहां पानी के बहाव के ऊपर पाइप बिछाने का काम गुरुवार को शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद इस पर डामर बिछाकर इसे वाहनों के इस्तेमाल लायक बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि करीब 250 मीटर वन्य क्षेत्र में पेड़ों के कटान की अनुमति मिलने के बाद वन विभाग इस पर काम शुरू कर देगा। रास्ता साफ होने के बाद यहां भी वैकल्पिक मार्ग का निर्माण अगले शेष दिनों में कर दिया जाएगा।

-------------------------

मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण

लोक निर्माण विभाग के क्षेत्रीय मुख्य अभियंता एनपी सिंह ने अधीक्षण अभियंता पीएस बृजवाल के साथ कार्य स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्थायी खंड के अभियंताओं के साथ आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अन्य वैकल्पिक मार्गों के संबंध में भी चर्चा की। प्रभारी अधिशासी अभियंता कैलखुरा ने उन्हें बताया कि रानीपोखरी से घमंड पुर होते हुए जाने वाले वैकल्पिक मार्ग का निरीक्षण किया जा चुका है, यहां भी नदी में पानी है। इसमें मशीनें लगाकर समतलीकरण किया जाएगा और पानी वाली जगह में पाइप डालकर इस रास्ते को वैकल्पिक मार्ग के रूप में प्रयोग में लाया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मौके पर सहायक अभियंता सतीश कुमार, अवर सहायक अभियंता उपेंद्र कुमार गोयल, सीडी सैनी, राजेश कुमार, ओम प्रकाश चंद्रा आदि मौजूद रहे।

Edited By: Jagran

jagran ads

Adblock test (Why?)


जाखन नदी पर वैकल्पिक मार्ग बनाने का काम तेज - दैनिक जागरण
Read More

मोटर मार्ग निर्माण शुरू नहीं होने पर जताई नाराजगी - अमर उजाला

ताछला मार्ग निर्माण के लिए लोनिवि के मुख्य अभियंता एयाज अहमद को ज्ञापन सौंपता ग्रामीणों का प्रत? - फोटो : KOTDWAR

ख़बर सुनें

यमकेश्वर विकासखंड में एक दशक से लंबित पड़े पांच किमी ताछला मार्ग के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने लोनिवि के मुख्य अभियंता एजाज अहमद से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य अभियंता के समक्ष लोनिवि दुगड्डा की उदासीन कार्यशैली पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 में स्वीकृत मार्ग अभी तक शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

भाजपा नेता चंडी प्रसाद कुकरेती, एपी अमोली, सर्वेश्वर प्रसाद अमोली और रतन अमोली की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में मुख्य अभियंता को ताछला मोटर मार्ग निर्माण की महत्ता बताई। कहा कि सड़क बनने से यमकेश्वर और दुगड्डा विकासखंड के बीच सुलभ यातायात कनेक्टिविटी हो जाएगी। कहा कि ताछला मार्ग समय पर बन गया होता, तो इससे आगे केवल पांच किमी अतिरिक्त सड़क निर्माण और रवासन नदी पर 50 मीटर स्पान का पुल बनने क्षेत्र के पचास से अधिक ग्राम पंचायतों को लाभ मिलेगा। मुख्य अभियंता एजाज अहमद ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता से फोन पर वार्ता कर ताछला मार्ग की सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी कर फाइल शासन को भेजने के निर्देश दिए।

Adblock test (Why?)


मोटर मार्ग निर्माण शुरू नहीं होने पर जताई नाराजगी - अमर उजाला
Read More

खस्ताहाल बहल-सुरपुरा सड़क मार्ग से गुजरना हुआ मुश्किल - दैनिक जागरण

संवाद सहयोगी, बहल : सावधान! अगर आप बहल-सुरपुरा सड़क मार्ग पर जा रहे हैं तो संभलकर जाइएगा। यह उबड़-खाबड़ रास्ता कहीं आपकी जान पर भारी न पड़ जाए। इस सड़क किनारे दूषित पानी निकासी के लिए 10 से 12 फीट गहरे नाले के होद का टूटा ढक्कन मुसीबत बना है। इसका दूषित पानी भी सड़क के पास जमा है। वाहन चालक से जरा सी चूक हुई तो उसके लिए जान पर जोखिम हो सकता है।

यूं कहें कि करीब डेढ़ किलोमीटर लंबा बहल-सुरपुरा सड़क मार्ग खस्ताहाल होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत बना है। इस मार्ग से दर्जन भर गांवों के 700 से ज्यादा विद्यार्थी स्कूल, कालेज और आइटीआइ के लिए जाते हैं।

इस मार्ग के आसपास जमा दूषित पानी से फैल रही बदबू यहां से गुजरने वालों के लिए सांस लेना तक दूभर कर रही है। बीमारियां फैलने का भी डर बना हुआ है। इस संबंध में विभाग के कनिष्ठ अभियंता कुलदीप सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि नाले की हौद का ढक्कन हाल ही टूटा होगा उसकी संज्ञान में नहीं है। जल्द ही दुरुस्त करा दिया जाएगा। जहां तक सड़क की हालातों की बात है सड़क को सुधारने के लिए कार्य शुरू किया गया था। यहां के लोगों ने रातोंरात जेसीबी से मिट्टी को उखाड़ दिया। ऐसे में विभाग को भला बुरा कहने को सुनने को मिलता है और पब्लिक का सहयोग नहीं मिलता। सड़क को सुधारने का काम शुरू किया जाएगा और एक तरफ नाले के निर्माण का प्रस्ताव भेज रखा है।

Edited By: Jagran

jagran ads

Adblock test (Why?)


खस्ताहाल बहल-सुरपुरा सड़क मार्ग से गुजरना हुआ मुश्किल - दैनिक जागरण
Read More

रानीपोखरी से वाया घमंडपुर मार्ग भी खुलेगा - दैनिक जागरण

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश:

रानी पोखरी में पुल टूटने के बाद राजधानी जाने के लिए यातायात का सारा दबाव श्यामपुर भानियावाला रोड पर पड़ गया था। अब थाना भोगपुर वैकल्पिक मार्ग खुल जाने के बाद श्यामपुर रोड पर यातायात का दबाव कम हो गया है लोनिवि अब शीघ्र ही रानीपोखरी से वाया घमंडपुर मार्ग का विकल्प भी खोलेगा। जिससे आने-जाने वालों को आवागमन के लिए तीसरा विकल्प भी मिल सके।

जाखन नदी में अत्यधिक पानी आ जाने के बाद रानी पोखरी का पुल टूटने के साथ ही भोगपुर- थानों से होकर देहरादून जाने वाला मार्ग बिदालना नदी में पानी आने के कारण बंद हो गया था। अब इस वैकल्पिक मार्ग को बीते सोमवार से खोल दिया गया है। मंगलवार को देहरादून जाने वाले अधिकतर वाहन चालकों ने इसी रास्ते का इस्तेमाल किया। जबकि इससे पूर्व तक वाया श्यामपुर, नेपाली फार्म, भानियावाला होकर लोग देहरादून जा रहे थे। मंगलवार से थानों रोड पर यातायात बढ़ गया और श्यामपुर रोड पर यातायात घट गया।

प्रशासन के सामने तीसरा विकल्प भी खुला है। रानी पोखरी के ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी ने बताया कि रानीपोखरी से घमंडपुर हो कर जाने वाला मार्ग एयरपोर्ट तिराहा के समीप मुख्य मार्ग पर खुलता है। यहां भी जाखन नदी में पानी बढ़ने के कारण रास्ता उपलब्ध नहीं था। मंगलवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने इस रूट का भी निरीक्षण किया। प्रभारी अधिशासी अभियंता आरसी कैलखुरा ने बताया कि घमंड पुर मार्ग पर एक जगह नदी का पानी आता है। यहां काफी मलबा आ गया है। बुधवार को यहां जेसीबी लगाकर शीघ्र ही इस रास्ते को भी विकल्प के रूप में खोल दिया जाएगा। यह रास्ता खुल जाने के बाद रानी पोखरी से घमंड पुर चार किलोमीटर और वहां से मुख्य मार्ग तीन किलोमीटर की दूरी पर है।

Edited By: Jagran

jagran ads

Adblock test (Why?)


रानीपोखरी से वाया घमंडपुर मार्ग भी खुलेगा - दैनिक जागरण
Read More

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...