Rechercher dans ce blog

Wednesday, August 25, 2021

Garuda Purana : इंसान को मुक्ति के मार्ग पर ले जाती हैं ये 5 बातें - TV9 Hindi

गरुड़ पुराण के अधिष्ठातृ देव भगवान विष्णु हैं. माना जाता है कि इस महापुराण में जो भी कहा गया है, वो स्वयं भगवान विष्णु ने अपने मुख से कहा है. ये पुराण आपको जीवन और मृत्यु के सत्य से वाकिफ कराता है और मुक्ति का मार्ग दिखलाता है.

Garuda Purana : इंसान को मुक्ति के मार्ग पर ले जाती हैं ये 5 बातें

गरुड़ पुराण

गरुड़ पुराण एक ऐसा महापुराण है जिसमें भगवान विष्णु और उनके वाहन गरुड़ की बातचीत के जरिए व्यक्ति को लोक और परलोक की बातें बताई गई हैं. गरुड़ पुराण में सही तरीके से जीवन जीने के तमाम नियमों का बखान किया गया है तो वहीं मृत्यु के बाद के रहस्य से भी पर्दा उठाया गया है. यहां जानिए उन बातों के बारे में जो आपको जीवन और मरण के बंधन से मुक्त करवा सकती हैं और आपको मुक्ति के मार्ग तक पहुंचा सकती हैं.

1. यदि आप अपने द्वारा किए गए पुण्य कार्यों का तत्काल फल न प्राप्त करके, उनको संचय करते हैं तो ये पुण्य आपको मुक्ति के मार्ग तक पहुंचाते हैं. इसीलिए भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि कर्म करें फल की चिंता न करें. इसीलिए शास्त्रों में गुप्त दान का महत्व बताया गया है ताकि पुण्य का संचय किया जा सके.

2. यदि आप वाकई मोक्ष के मार्ग पर जाना चाहते हैं तो मानव जीवन का सदुपयोग करें. 84 लाख योनियों से गुजरने के बाद ये मानव का शरीर मिलता है. इसकी कद्र करें और इसे सिर्फ सुख भोगने की वस्तु न बनाएं. बल्कि दूसरों के हित के लिए कार्य करें.

3. यदि ईश्वर ने आपको अच्छा शरीर दिया है, अच्छे कुल में जन्म दिया है तो समझिए कि ईश्वर ने आपको नेक कामों को करने और मुक्ति के मार्ग पर चलने का मौका दिया है. इसलिए आपको अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा दान, पुण्य और अच्छे कर्म करने चाहिए.

4. बिना सक्षम देह के कोई भी पुरुषार्थ नहीं किया जा सकता. इसलिए अपने शरीर रूपी धन की रक्षा करें और अपने पुण्य कर्मों को सुरक्षित रखने के लिए सद्मार्ग पर चलते रहें.

5. कभी किसी का दिल न दुखाएं. धर्म की रक्षा करें. धर्म से ज्ञान, ज्ञान से ध्यान और ध्यान से योग की यात्रा तय करें. यही वो मार्ग है जो आपको ​मुक्ति की ओर अग्रसर करेगा.

(यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं, इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है.)

यह भी पढ़ें – Garuda Purana: आपके मान-सम्मान पर असर डालती हैं ये 4 बातें, इनका जिक्र किसी से न करें

यह भी पढ़ें – Garuda Purana: जानिए आत्महत्या करने वालों का क्या हश्र होता है, गरुड़ पुराण में है इसका जिक्र !

Adblock test (Why?)


Garuda Purana : इंसान को मुक्ति के मार्ग पर ले जाती हैं ये 5 बातें - TV9 Hindi
Read More

Tuesday, August 24, 2021

मार्ग बदहाल, ग्रामीण परेशान - दैनिक जागरण

जेएनएन, बिजनौर। कोटकादर से झक्काकी मार्ग पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। गहरे गड्ढों में बदल चुके मार्ग से परेशान ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से बदहाल मार्ग को बनवाने की मांग की जा रही है, लेकिन किसी जनप्रतिनिधि का इस ओर ध्यान नही है।

कोटकादर से झक्काकी मार्ग लगभग दो किलोमीटर लंबा है। यह मार्ग नजीबाबाद से जुड़े मुख्य मार्ग से जोड़ता है। कोटकादर से नजीबाबाद तक यह मार्ग पूरी तरह टूट चुका है। कोटकादर से झक्काकी तक वर्षो पहले जिला पंचायत के कोटे से बनाया गया था, जबकि आगे नजीबाबाद तक लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्ग बनाया गया था। एक वर्ष बाद ही यह टूटना शुरू हो गया था। ग्रामीण अनिल चौहान, सागर सिंह, नफीस अहमद, मुकम्मिल, यादराम सिंह आदि ने बताया कि मानक के अनुरूप सामग्री नहीं लगने से यह मार्ग बनते ही टूटना शुरू हो गया था। ग्रामीण बताते हैं कि इस मार्ग से नजीबाबाद की दूरी मात्र नौ किलोमीटर है, जबकि अन्य मार्ग से नजीबाबाद 17 किलोमीटर दूर है। सरकार बदहाल मार्ग का पुनर्निर्माण करा दे, तो ज्यादातर गांवों के लोगों के धन व समय की बचत होगी। ग्रामीणों ने मार्ग को बनवाने की मांग की है। माणिक प्रदेश मंत्री नियुक्त

नहटौर में उज्जवल भारत अभियान के संरक्षक स्वामी देव स्वरूपानंद के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष पारस मुदगल ने नहटौर के मौहल्ला जामा मस्जिद निवासी माणिक वर्मा पुत्र विनिल कुमार वर्मा को उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। इस पर माणिक को सदस्यों ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन के माध्यम से समाज की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे।

Edited By: Jagran

Adblock test (Why?)


मार्ग बदहाल, ग्रामीण परेशान - दैनिक जागरण
Read More

महात्मा गांधी मार्ग पर जाम से कराहे लोग - Hindustan हिंदी

हरदोई | कार्यालय संवाददाता

शहर के महात्मा गांधी मार्ग को भी अतिक्रमणकारियों ने नहीं बख्शा। फुटपाथ पर जगह-जगह कब्जे हो गए हैं। इस कारण नुमाइश चौराहा से बिलग्राम चुंगी तक रोजाना 25 हजार से ज्यादा लोग जाम के कहर का सामना करते हैं।

मंगलवार को साप्ताहिक बंदी के दिन भी एमजी मार्ग पर जाम की समस्या कई बार पैदा हुई। मुन्ने मियां चौराहा, छोटा चौराहा से लेकर नुमाइश चौराहे तक जाम में लोग जूझते रहे। शहरवासियों ने बताया कि फुटपाथ पर पीली पट्टी बेअसर साबित हो रही है। नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही कई महीनों से इस रोड पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान नहीं चलाया जा रहा है।

सुबह होते ही फुटपाथ पर सामान सजा दिया जाता है। इससे पैदल चलने वाले भी परेशान होते हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रविशंकर शुक्ला का कहना है कि अतिक्रमणकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। जल्दी ही पुलिस प्रशासन की मदद से बिलग्राम चुंगी से लेकर नुमाइश चौराहा तक एमजी मार्ग अतिक्रमणमुक्त कराया जाएगा। लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाएंगे। कई बार अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी जा चुकी है।

Adblock test (Why?)


महात्मा गांधी मार्ग पर जाम से कराहे लोग - Hindustan हिंदी
Read More

मुड़ीसेमर मार्ग गड्ढे में तब्दील, आवागमन में परेशानी - Hindustan हिंदी

विण्ढमगंज। हिन्दुस्तान संवाद

स्थानीय क्षेत्र में बीते कई दिनों से लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश से मुड़ीसेमर गांव जाने वाला मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गया। इस पर पानी भरने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। सलैयाडीह ग्राम के बंधु नगर निवासियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा मुड़ीसेमर ,मेदनीखाण, धूमा, हरपुरा, छतवा, छतरपुर जाने वाली मेन रोड बंधु नगर में बुरी तरह से गड्ढे में तब्दील है। इन गड्ढों में बरसात का पानी भरा है, जिससे आधा दर्जन गांव से आने-जाने वाले राहगीर व सवार वाहनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बंधु नगर निवासी रमेश चंद एडवोकेट, सादिक अंसारी, सज्जन खान, दीपक यादव और राजेश तिवारी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सड़क योजना से निर्मित यह सड़क ठेकेदार व संबंधित अधिकारी की घोर लापरवाही का ही नतीजा है। बाइक सवार तो मेन रोड को छोड़कर पगडंडी के रास्ते से निकल जाते हैं। लेकिन, बड़ी गाड़ियां खतरा उठाकर इस पानी भरे गड्ढे को पार करती हैं। लोगों ने जिला प्रशासन से इस मार्ग को ठीक करने के लिए मांग किया है।

संबंधित खबरें

Adblock test (Why?)


मुड़ीसेमर मार्ग गड्ढे में तब्दील, आवागमन में परेशानी - Hindustan हिंदी
Read More

कांठपुर-दहिरपुर मार्ग पर लगी कूड़ियों से परेशानी - अमर उजाला

ख़बर सुनें

कांठपुर-दहिरपुर मार्ग पर लगी कूड़ियों से परेशानी
विज्ञापन

मंडावली। कांठपुर-दहिरपुर मार्ग पर लगी कूड़ियों के ढेर से राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्राम प्रधान ने अनाउंसमेंट कराकर ग्रामीणों से मार्ग से कूड़ियां हटाने की मांग की है।
ग्रामीण लाखन सिंह, भोलू, नरेश, लोकेंद्र सिंह, कामेंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह, घासीराम का कहना है कि कांठपुर-दहिरपुर मार्ग से दिनभर में सैकड़ों लोगों की आवाजाही होती है। गांव औरंगपुर बसंता उर्फ कांठपुर के मुख्य मार्ग पर कई ग्रामीणों द्वारा दोनों ओर कूड़ियां डाली जा रही हैं। जिससे ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। गांव जालपुर के ग्रामीण भी इसी मार्ग से आवाजाही करते है, लेकिन मार्ग के दोनों ओर कूड़ियां डाले जाने से ग्रामीणों को गंदगी से गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान से मार्ग पर डाली जा रही कूड़ियों को हटाने की मांग की।
कांठपुर की ग्राम प्रधान दीपा रानी ने अनाउंसमेंट कराकर ग्रामीणों से जल्द कूड़ियां हटाने की अपील की है। ग्राम प्रधान दीपा रानी का कहना है कि यदि ग्रामीणों ने स्वयं कूड़ियां नहीं हटाई तो जेसीबी से मार्ग किनारे लगी कूड़ियों को समतल करा दिया जाएगा।

Adblock test (Why?)


कांठपुर-दहिरपुर मार्ग पर लगी कूड़ियों से परेशानी - अमर उजाला
Read More

जलभराव को लेकर गांधी मार्ग पर लगाया जाम - दैनिक जागरण

खुर्जा में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने को लेकर होली ब्रह्मनान के लोगों ने गांधी मार्ग पर जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

बुलंदशहर, जेएनएन। खुर्जा में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने को लेकर होली ब्रह्मनान के लोगों ने गांधी मार्ग पर जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही कहा कि शिकायतों के बावजूद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। इसके बाद नगर पालिका के कर्मी मौके पर पहुंचे और इंजन पंप सेट के जरिए कालोनी में भरे पानी की निकासी शुरू करा दी।

मंगलवार सुबह होली ब्रह्मनान के लोग एकत्र होकर जेवर अड्डा चौराहे के निकट गांधी मार्ग पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी कालोनी में पिछले काफी समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। जिससे वे परेशान हैं और उनके घरों में भी जलभराव के कारण सीलन पहुंच रही है। जिसको लेकर शिकायत भी की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया है। कालोनी के लोगों ने रास्ते की मरम्मत कराकर जलभराव से निजात दिलाने की मांग की। इस दौरान गुस्साए लोगों ने गांधी मार्ग पर जाम लगा दिया। जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। वहीं कहा कि अगर शीघ्र उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वह आंदोलन को विवश होंगे। जाम लगाने की सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसी तरह से लोगों को समझाया और शांत कराया। उधर नगरपालिका के कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने इंजन पंप सेट के जरिए कालोनी में भरे पानी की निकासी शुरू कर दी। प्रदर्शन करने वालों में सविता, रवि कुमार, राजवती, रामकुमार, अनिल कुमार, मानसी, शीतल, ललित कुमार, सुमन देवी व संजीव आदि मौजूद रहे।

Edited By: Jagran

Adblock test (Why?)


जलभराव को लेकर गांधी मार्ग पर लगाया जाम - दैनिक जागरण
Read More

लंबे समय से की जा रही बायपास मार्ग की मांग - Nai Dunia

Publish Date: | Tue, 24 Aug 2021 06:38 PM (IST)

खिरकिया। नवदुनिया न्यूज

नगर को सीधे स्टेट हाईवे से जोड़ने वाला खिरकिया-पोखरनी बायपास का निर्माण नहीं किया जा सका है। नागरिकों एवं ग्रामीणों की मांग के बावजूद मार्ग निर्माण को लेकर रास्ता प्रशस्त नहीं होता दिखाई दे रहा है। जिससे खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर से आवागमन करने के लिए वाहन चालकों को कच्चे बायपास मार्ग के चलते रहवासियों के लिए नगर तक पहुंचना कई मुश्किलों भरा होता है। खिरकिया से पोखरनी होकर यह मार्ग सीधे होशंगाबाद खंडवा स्टेट हाईवे को जोड़ता है। बावजूद उसके यातायात सुविधाओं के अभाव मे ग्रामीणों या तो परेशानियां उठाना पड़ता है या फिर कई किमी का चक्कर लगाना पड़ता है। जानकारी के अनुसार पोखरनी के ग्रामीणों को नगर पहुंचने के लिए निर्मित कच्चे बायपास मार्ग की स्थित बदहाल हो रही है। स्टेट हाईवे से उन्हें 2 किमी दूरी पर स्थित नगर में पहुंचने के लिए कई किमी का फेरा लगाना पड़ता है। ऐसे में अब ग्रामीणों द्वारा बायमार्ग मार्ग के निर्माण की मांग की जा रही है। वर्तमान में मार्ग से आवागमन करने के लिए राहगीरों को जान-जोखिम में डालनी पड़ रही है। दिन - ब - दिन मार्ग की बिगड़ती स्थिति दुघर्टनाओं को आमंत्रण दे रही है। मार्ग पर बड़े - बड़े गड्ढे हो गए है। गिट्टी, पत्थर बाहर निकल आए है। वहीं पुलिया खस्ताहाल हो गई है, जिस पर से आवागमन करना अब मुश्किल हो रहा है, बावजूद इसके ग्रामीण इसका उपयोग कर रहे है,तो उन्हें काफी मशक्कत के बाद सफर करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में तो पुलिया के समीप पानी भरा रहने के कारण बारिश के दौरान को मार्ग बंद हो जाता है। वहीं बाकी दिनों में जीव - जंतु का भय बना रहता है। वाहन चालकों लिए तो पानी से वाहन निकाल पाना टेढ़ी खीर है। बताया जाता है, कि पूर्व में मार्ग निर्माण को लेकर प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था, लेकिन इस पर अब तक स्वीकृति नहीं मिली है। इस पर जन प्रतिनिधियों के भी ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। हाल ही में क्षेत्रीय विधायक व कृषि मंत्री कमल पटेल ग्रामीणों के बीच पहुंचे थे, जहां पर ग्रामीणों ने मार्ग निर्माण की मांग की थी, जिस पर उन्होंने मार्ग निर्माण कराए जाने का आश्वासन भी ग्रामीणों को दिया है।

स्टेट हाईवे से लगाना पड़ता है 10 किमी का फेरा

अधिकांशतः पोखरनी सहित खंडवा जिले के पिपलानी, लहाड़पूर, नीमखेड़ा सहित क्षेत्र के ग्रामीण इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। इस मार्ग की लंबाई लगभग 2 किमी है। है। स्टेट हाईवे से तहसील मुख्यालय पहुंचने के लिए करीब 10 किमी अधिक का फेरा लगाना पड़ता है। जबकि इस मार्ग से महज 2 किमी की दूरी तय कर खिरकिया पहुंचा जा सकता है। यह मार्ग बायपास मार्ग भी होशंगाबाद - खंडवा राजमार्ग को भी जोडतता है। मार्ग की बदहाली के चलते यदि ग्रामीण स्टेट हाईवे से होकर खिरकिया पहुंचते हैं। समय, धन और ईंधन तीनों का व्यय बढ़ता है, वहीं स्कूली बच्चों को पहुंचने में अधिक समय लगता हैं। वर्तमान में स्कूली बच्चे बायपास मार्ग से पैदल ही खिरकिया स्कूलों तक पहुंच जाते हैं, लेकिन स्टेट हाईवे से होकर पैदल स्कूल आना-जाना असंभव है, जिसके चलते ग्रामीणों एवं स्कूली विद्यार्थियों द्वारा जान-जोखिम में डालने से भी नहीं कतराते हैं।

वर्जन

मार्ग की स्थिति काफी खराब हो चुकी है, जिससे आवागमन में परेशानियां आती हैं। पूर्व में कई बार दुर्घटना भी हो चुकी है, लेकिन कोई भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

देवराज मंडराई पूर्व सरपंच, पोखरनी

मुख्य मार्ग से नगर जाने के लिए करीब 10 किमी का फेरा लगता है, जिससे समय और ईंधन भी लगता है। वहीं स्टेट हाईवे पर भारी वाहनों का आवागमन रहता है, जिससे दुघर्टनाओं का भय रहता है। इस मार्ग का निर्माण किया जाना चाहिए।

मिथिलेश वैष्णव, ग्रामीण पोखरनी

वर्जन

खिरकिया से पोखरनी तक बायपास मार्ग निर्माण के लिए पूर्व में प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। जिस पर स्वीकृति नहीं मिली है। स्वीकृति मिलने पर ही मार्ग निर्माण संभव है।

विनोद बरखने, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग, खिरकिया

Posted By: Nai Dunia News Network

NaiDunia Local
NaiDunia Local

Adblock test (Why?)


लंबे समय से की जा रही बायपास मार्ग की मांग - Nai Dunia
Read More

जोखिम भरा है सिढ़पुरा-सहावर मार्ग पर सफर करना - दैनिक जागरण

सिढ़पुरा, संवाद सूत्र : सिढ़पुरा-सहावर बाया मोहनपुर तक सड़क बदहाल हालत में है। इस मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। वाहन चालकों को तो परेशानी ...